स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ड्रैगन फ्रूट का बाग लगाने के लिए मिलेगा 1.20 लाख रुपए प्रति एकड़ अनुदान !

किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करके कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : डीसी




रेवाड़ी, 16 अगस्त



हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से आजादी अमृत महोत्सव एवं अंत्योदय उत्थान वर्ष में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजना लागू की गई है। किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करके अच्छा मुनाफा ले सकते हैं।








डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट बाग के लिए 1,20,000 रूपए प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान है, जिसमें पौधा रोपण के लिए 50,000 रूपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम (जाल प्रणाली) के लिए 70,000 रुपए प्रति एकड़ शामिल हंै। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के लिए 50,000 रुपए का अनुदान तीन किस्तों में प्रथम वर्ष 30,000 रूपए, दूसरे वर्ष 10,000 रूपए व तीसरे वर्ष 10,000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान अधिक से अधिक विभिन्न फलों के बाग लगाकर अच्छा मुनाफा ले सकते है। उन्होंने बताया कि बाग लगाने से जहां एक ओर पानी की बचत है, वहीं फलों के बाग किसानों की आय में वृद्धि करने में भी सहायक है।








अधिकतम 10 एकड़ तक मिलेगा अनुदान का लाभ :

डीसी ने स्पष्टï किया कि इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान का ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। अनुदान ‘पहले आओ-पहले पाओ‘ के आधार पर दिया जाएगा। किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट http://hortnet.gov.in पर जाकर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |