स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सस्ती ब्याज दर पर ऋण मिलने के चक्कर में शमशेर ने गंवाए 4 लाख 24 हजार रुपए

पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


   सस्ती ब्याज दर पर कर्ज देने का झांसा देकर ठग ने एक व्यक्ति से 4 लाख से ज्यादा रुपए ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।







जींद जिले के गांव बडौदा निवासी शमशेर ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को उसके फोन पर फोन आया और फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को धनी फाइनेंस कंपनी चंडीगढ़ का कर्मचारी बताया और कहा कि अगर आपकी कर्ज लेने की  रिक्वायरमेंट है तो वह सस्ती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवा सकता है। शमशेर ने बताया कि वो उसकी चिकनी चुपड़ी बातों में आ गया और  उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक खाते की कॉपी भेज दिया।






उसके बाद एक व्यक्ति ने फाइल विनय के पास जमा होने की बात करते हुए 1550 रुपए फार्म फीस देने की बात कही। फिर 24 जनवरी को लोन का बीमा के नाम पर 7 हजार 500 रुपए, फाइल फीस के नाम पर 8 हजार 500 रुपए, दोबारा फाइल चार्ज के 24 हजार रुपए की डिमांड की। इस तरह से करके उन्होंने उससे 4 लाख 23 हजार 880 रुपए धोखे से ठग लिए ।





शमशेर ने बताया कि बावजूद इसके उसका ऋण पास नही हुआ। जब उसने ऋण दिलाने की बात कही तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। साइबर थाना पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |