स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बंद पड़े मकान से शव मिलने से गांव में दहशत

 Ex सरपंच के बेटे के घर से मिला शव


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 सफीदों क्षेत्र के गांव करसिंधू में बंद पड़े एक मकान से शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। इसकी सूचना मिलते ही  सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की नजाकत को देखते हुए सीन आफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया। जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्यों को जुटाया। मृतक के शव के पास में कोई कागजात या उसकी पहचान हो ऐसा कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।








गांव करसिंधू निवासी पूर्व सरपंच के बेटे बिंद्र के बंद पड़े मकान से उसके आसपास रहने वाले लोगों को बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को खोला तो वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार उसके सिर के नीचे खुन पड़ा मिला है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों के ब्यान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अस्पताल पहुंचाया। 






 सफीदों सदर थाना के कार्यवाहक प्रभारी राजेश ने बताया कि गांव करसिंधू में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।  शव दो या तीन दिन पुराना है। मकान के बाहर एक बुलेट बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के भरपूर प्रयास कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |