स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, अध्यापकों पर लगाया स्कूल में शराब पीकर आने का आरोप !

 ग्रामीण बोले : छः अध्यापक पहले ही कम, दो शराब के नशे में रहते हैं धूत

       ग्रामीणों से बातचीत करते खंड शिक्षा अधिकारी।



जींद : तहलका न्यूज


 जींद जिले के गांव ब्राह्मणवास के ग्रामीणों ने अध्यापकों की कमी और मौजूदा अध्यापकों में से दो अध्यापकों के शराब के नशे में चूर रहने से गुस्साए ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी स्कूल सरकार व प्रशासन की अनदेखी के चलते लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार व प्रशासन खुद ही निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रहा है। 







ग्रामीण मोहित, संदीप, विकास राहूल, राकेश, रामचंद्र, रामकिशन इत्यादि ने बताया कि गांव में स्कूल में छह अध्यापकों की कमी पहले से ही है, इसके लिए वो बार बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। उसके बावजूद भी अध्यापक नहीं लगाए गए।‌ अध्यापकों की कमी के चलते उनके बच्चे लगातार पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल में दो अध्यापक हर रोज शराब पीकर आते हैं और पूरा दिन बच्चों को नही पढ़ाते हैं। बल्कि पूरा दिन स्कूल के माहौल को खराब करने में लगे रहते हैं।‌ ऐसे में उन्हें अब स्कूल में बेटियों को भेजने में भी डर लगने लगा है। उन्होंने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम से अभियान चला रही है, दूसरी तरफ बच्चों की शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि शराब पीकर आने वाले दोनों अध्यापकों का तबादला किए जाने की मांग की। साथ ही खाली पड़े पदों पर अध्यापकों को नियुक्त करने की मांग की। ताकि स्कूल में सूचारू रुप से पढाई हो सके।






 ग्रामीणों ने इसके विरोध में स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्कूल पर ताला जड़ने की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों अध्यापकों के खिलाफ लिखित में शिकायत देने तथा स्टाफ की कमी को पूरा किए जाने के आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़े ताले को खोला। 





खंड शिक्षा अधिकारी श्रीनारायण शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने दो अध्यापकों के शराब पीकर स्कूल में आने की शिकायत दी है। दोनों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।‌ वहीं  स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर भी उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए और स्कूल पर जड़ा ताला खोल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |