स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनीपत में बड़ी लूट : लाठी डंडों से पीट कर लूटे 20 लाख !

कैश कलेक्शन करने वाले दो कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने लूटे लाखों रुपए

         मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।



सोनीपत : तहलका न्यूज



   बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुकें हैं कि दिन दहाड़े सड़क पर वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। सोमवार को सोनीपत के सांई बाबा मंदिर रोड़ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाले दो कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और उनके कब्जे से 20 लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए।‌ पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 


कैश कलेक्शन करने वाले युवक को पीटते बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज।


मिली जानकारी के अनुसार जगह जगह से कैश कलेक्शन करने वाले दो कर्मचारी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जैसे ही वो सांई बाबा मंदिर रोड़ पर पहुंचे तो एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान एक कर्मचारी उनके चुंगल से निकलकर भाग गया। जबकि बदमाश दूसरे कर्मचारी को तब तक पीटते रहे जब तक उससे रुपयों से भरा बैग छीन नहीं लिया। रुपयों से भरा बैग छीनते ही बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। ये पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।‌

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |