स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्वर्ग से 20 मुर्दे आए और पांच साल तक पैंशन लेकर चले गए !

बुढ़ापा पेंशन में धांधली, पांच साल तक मुर्दों ने पैंशन पर मजे उड़ाए



सोनीपत : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




      सोनीपत जिले में बुढ़ापा पेंशन योजना में भारी धांधली उजागर हुई है, एक दो नहीं बल्कि 20 मुर्दे लगातार स्वर्ग से आते और अपनी पैंशन लेकर चले जाते। ये सिलसिला एक दो महीने नहीं बल्कि पूरे पांच साल तक बदस्तूर चलता रहा और इसकी किसी भी अधिकारी को भनक तक नहीं लगी। ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये आरोप तिहाड़ गांव के ग्रामीण गांव के दो डाकघर के कर्मचारियों पर लगा रहे हैं।‌ इसको लेकर ग्रामीणों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि  गांव तिहाड़ मलिक के ग्रामीणों ने मृत और जिंदा लोगों के अंगूठे लगे दिखाकर उनकी पेंशन हड़प ली है। उन्होंने डाक विभाग के दो कर्मियों को नामजद कराया है। दोनों से 5.65 लाख रुपये की रिकवरी भी की गई है। 






तिहाड़ मलिक के ग्रामीण सुखबीर सिंह और मगनदीप सिंह ने इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया कि डाकघर के दो कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर करीब 18-20 मृत लोगों की पैंशन निकलवाते रहे हैं । उन्होंने बताया कि इन लोगों ने करीबन चार- पांच साल पहले मर चुके लोगों की मौत के बाद भी उनकी पैंशन निकलवाने का सिलसिला बदस्तूर जारी रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि डाकघर के ये कर्मचारी लोगों की बुढ़ापा पैंशन की पासबुक अपने पास रखते थे।  लॉकडाउन के दौरान इन्होंने करीबन दो दर्जन बुजुर्गों की  पेंशन फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे लगाकर खुद ही निकलवा ली। जब मामले का पर्दाफाश हुआ तो इन्होंने 5.65 लाख रुपए वापिस जमा करवा दिए। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करवाने की मांग की है। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहाना थाना पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |