पैसे लेकर होमगार्ड में ड्यूटी लगाने वाले अधिकारियों पर शिकंजा, हजारों जवाबों को मिलेगी राहत !
ड्यूटी लगाने में अधिकारियों की मनमर्जी पर लगेगा ब्रेक
होमगार्ड के जवान। ( फोटो सोशल मीडिया )चंडीगढ़ : तहलका न्यूज
हरियाणा होमगार्ड में जवानों को भर्ती होने से लेकर ड्यूटी लगवाने में कईं तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होमगार्ड में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं व लंबे ब्रेक के बाद भी ड्यूटी ना लगने से मायूस जवानों के लिए अच्छी खबर है, हरियाणा होमगार्ड विभाग ने इस धांधली से निपटने के लिए एक साफ्टवेयर इजाद किया है। जिससे भाई-भतीजावाद व अपने चहेतों की ड्यूटी मनचाही जगह पर लगा दिए जाने से छुटकारा मिलेगा।
होमगार्ड के डीजी इसकी शुरुआत प्रदेश के गृहमंत्री व एसीएस होम से कराने की तैयारी कर रहे हैं। यहां पर बता दें कि इस संबंध में खुद गृहमंत्री अनिल विज ने पुराने सिंडिकेट को तोड़ने का आदेश कईं प्रकार के शोषण की शिकायतें मिलने के बाद में निर्देश दिए थे। डीजी होमगार्ड देशराज सिंह ने इस दिशा में खुद भी कईं कदम उठाए हैं।
होमगार्ड में युवाओं की ड्यूटी अधिकारियों की चापुलिसी कर व भ्रष्टाचार से बने रोस्टर से नहीं बल्कि ऑनलाइन साफ्टवेयर लगाएगा। जिसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी की संभावना खत्म जाएगी। साफ्टवेयर के आने से अधिकारियों के गले का फांस बनी होमगार्ड्स की पुरानी शिकायतों से छुटकारा मिलेगा। वहीं साफ्टवेयर आने से ड्यूटी अधिकारियों की मनमर्जी से नहीं बल्कि कंप्यूटर की क्लिक के साथ में होगी। इतना ही नहीं इन युवाओं का शोषण करने वालों पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी की जा रही है।
होमगार्ड के डीजी का कहना है कि होमगार्ड विभाग में ऑनलाइन तैनाती का सॉफ्टवेयर अपने परीक्षण व परीक्षा में पास हो चुका है। इस समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ड्यूटी करने वाले 12 हजार से ज्यादा युवाओं का ब्योरा फीड कर लिया गया है। अब बस प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज और एसीएस जिस दिन भी इसकी शुरुआत कर देंगे, उसी दिन विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग में कोई भी शिकायत मिली, तो मामले से जुड़े भ्रष्ट व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।
इस साफ्टवेयर के होमगार्ड विभाग में आने के बाद युवाओं को एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी देने का मैसेज से जानकारी मिल जाएगी। वहीं जो जवान ड्यूटी पर कार्यरत होंगे उनके ब्रेक की सूचना भी एक सप्ताह पहले ही प्राप्त हो जाएगी।
haryana-home-guard-will-be-deployed-in-haryana-through-online-system-data-feed-of-12-thousand-youth

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks