पिस्तौल तकिए के नीचे सोया था मालिक, मकान में घुसे चोर , फिर वो हुआ जिसका डर था !
लाखों रुपए की नकदी सहित जेवरात व राइफल ले गए चोर
सफीदों : तहलका न्यूज
गांव कुरड़ के निकट तीन नंबर माइनर के साथ बने मकान मालिक पिस्तौल तकिए के नीचे रखकर सो रहा था। अज्ञात चोर मकान के पीछे की खिडकी उखाड़ कर मकान के अंदर घुस गए और मकान में रखे साढे तीन लाख रुपये की नगदी, 27 तोले सोने के जेवरात, राइफल तथा 60 कारतूस चोरी कर मौके से फ़ुर्र हो गए। जब परिवार के लोग सुबह उठे तो चोरी की घटना का पता चला । घटना की सूचना मिलते ही सफीदों सदर थाना पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कुरड़ निवासी अमरजीत ने तीन नंबर माइनर के साथ खेतों में मकान बनाया हुआ है। जिसमें वह परिवार सहित रहता है। शनिवार को परिवार के सब लोग सोये हुए थे। चोर मकान के पीछे से खिडकी उखाड़ कर मकान के अंदर घुस गए और कमरें में रखी अलमारियों व दिवान को खंगाल डाला। अज्ञात चोर मकान में रखे करीबन साढे तीन लाख रुपये की नगदी, 27 तोले सोने के जेवरात, राइफल व 60 कारतूसों को चोरी कर मौके से भाग गए। चोरी की घटना का रविवार सुबह उस समय पता चला जब अमरजीत परिवार के लोग सो कर उठे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरें में रखी अलमारियों तथा दिवान में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जब चैक किया तो पता चला कि लाखोंं रुपये की नगदी, लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात, राइफल तथा कारतूस गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही सदर थाना सफीदों पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पीड़ित अमरजीत ने बताया कि वो जमीन ठेके पर देता है और उसी के रुपए आए हुए थे। शनिवार को जल्दी बैंक बंद होने की वजह से पैसे बैंक में जमा नहीं करवा पाए। वहीं जेवरात परिवार की महिलाओं के थे। उसने राइफल तथा कारतूसों को कमरें में रखा हुआ था, जबकि पिस्टल को वो साथ लेकर सोया हुआ था। रात को चोर मकान के पीछे से घुसे, जिसके बारे में उन्हें एहसास तक नहीं हुआ।
सफीदों सदर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गई थी। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks