स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

साथियों संग शराब पी रहे युवक पर बरसाई गोलियां

नहर पर बैठे पी रहे थे शराब, कई गोलियां लगने से मौके पर मौत



बहादुरगढ़ : तहलका न्यूज



    नजदीकी गांव जसोर खेड़ी के कुछ साथी शराब पीने के लिए गांव के पास नहर पर गए हुए थे कि अज्ञात लोगों ने साथियों के साथ इंज्वॉय कर रहे एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे उसे कई गोलियां लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 






मिली जानकारी के मुताबिक गांव जसोरखेड़ी निवासी ओमबीर शनिवार शाम को अपने साथियों के साथ नहर पर घूमने के लिए गया हुआ था। वहां पर ठंडी-ठंडी हवा लगी तो सबका शराब पीने का मन किया और नहर किनारे ही शराब पीने के लिए बैठ गए। इसी दौरान किसी ने ओमबीर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण उसे कई गोलियां लगी। जबकि उसके साथ बैठे उसके साथी बच गए। वारदात का पता लगते ही उसका भाई आनंद मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसका छोटा भाई खुन से लथपथ पड़ा हुआ है। जोकि दम तोड़ चुका था। वहां पर पहले से मौजूद विकास ने आनंद व उसके परिजनों को बताया कि वहां पर कोई अज्ञात युवक आया और गोलियां मारकर मौके से फरार हो गया। 






घटना की सूचना मिलते ही असौदा पुलिस चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जिसके शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतक के भाई आनंद के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |