स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मुआवजे के लिए गांव गांव जाकर कागजात लेंगे ‌अधिकारी

 मुआवजा राशि वितरण के लिए गांवों में जाकर किसानों से दस्तावेज लेेंगे राजस्व अधिकारी व कर्मचारी, विशेष शिविर का शैड्यूल जारी



हिसार : तहलका न्यूज



तहसील हिसार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के किसानों की मुआवजा राशि के वितरण हेतु संबंधित किसानों के बैंक खाता, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे।





यह जानकारी देते हुए तहसीलदार ने बताया कि वर्ष 2021 के दौरान किसानों की खराब हुई फसलों की मुआवजा राशि वितरण के कार्य में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर दस्तावेज एकत्रित करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि कानूनगों हल्का हिसार में 29 मई को हल्का हिसार-2, बहबलपुर (धींगताना) तथा मिर्जापुर-2 में, 30 मई को हल्का खरकड़ी (खोखा) तथा गंगवा, 31 मई को हल्का मिर्जापुर-1 में तथा 1 जून को धांसू-2 सुलखनी, जुगलान व तलवंडी राणा में दस्तावेज एकत्रित करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार कानूनगो हल्का लांधडी में 29 मई को हल्का श्यामसुख संडोल तथा नंगथला-2 में, 31 मई को हल्का कुलेरी-2 में तथा 1 व 2 जून को हल्का कुलेरी-3 मीरपुर में दस्तावेज एकत्रित करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई है।





उन्होंने बताया कि कानूनगो सर्कल चौधरीवास में 29 मई कोचौधरीवास-2 व देवा, 30 मई को पातन व भेरिया पनिहार तथा कानूनगो हल्का आर्यनगर में 29 मई को हल्का मात्रश्याम-2 (मिंगनी खेडा) व नथवाना (हिंदवान), 30 मई को मात्रश्याम-2 (मिंगनी खेडा) में दस्तावेज एकत्रित करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार से कानूनगो सर्कल नलवा में 29 मई को दुबेठा (बालावास), दाहिमा, हरिता, बुरे व तलवंडी रुक्का, 30 मई को भोजराज (गुंजार) तथा कानूनगो हल्का सातरोड़ में 29 मई को सातरोड़ कला-2 (खुर्द), खरड़, डाबड़ा व रायपुर, 30 मई को अलीपुर व डाबडा में, 31 मई को भगाना में दस्तावेज एकत्रित करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई है।





तहसीलदार ने बताया कि कानूनगो हल्का मंगाली में 29 मई को हल्का चिडौद, मंगाली आंकलान (हरिकोट, मंगाली ब्राह्मïणान), मंगाली मोहब्बत (ढाणी जाटान) व कैमरी, 30 मई को हल्का रावत खेड़ा, मंगाली आंकलान (हरिकोट, मंगाली ब्राह्मïणान), मंगाली मोहब्बत (ढाणी जाटान), 31 मई को मंगाली आंकलान (हरिकोट, मंगाली ब्राह्मïणान), 1 व 2 जून को सिंघरान (मंगाली झारा) तथा कानूनगो हल्का बीड हिसार में 29 मई को बीड हिसार-2 बीड बबरान, बीड हिसार-5 झीडी सी ब्लॉक, बीड हिसार-8 पीरावाली लाईनपार, जगाण (फ्रांसी, रिसालुखेडा), चिकनवास (ठसका), 30 मई को बीड हिसार-2 बीड बबरान, बीड हिसार-5 झीडी सी ब्लॉक, दुर्जनपुर, जगाण (फ्रांसी, रिसालुखेडा), 31 मई व 1 जून को बीड हिसार-5 झीडी सी ब्लॉक, 2 व 3 जून को बीड हिसार-3 पीरावाली लाईनपार में दस्तावेज एकत्रित करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |