स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आवास योजना का लाभ लेने वालों के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी खबर

 डॉ बी आर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई



हिसार : तहलका न्यूज



अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा डॉ बी आर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र व्यक्ति 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा किए गए संशोधन के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समाज के सभी वर्ग के लोगों को, जिनको किसी भी विभाग से मकान निर्माण हेतू अनुदान लिए हुए या अपने स्वयं के निर्मित मकान को बनाए हुए 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है तथा मकान मरम्मत करने के लायक है, संबंधित व्यक्ति को अनुदान राशि 80 हजार रुपये एक मुश्त में दी जाएगी। संबंधित व्यक्ति के आवेदन पत्र में आधार नम्बर अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |