पीने के पानी को लेकर लठ लेकर सड़क पर पहुंची महिलाओं ने किया रोड़ जाम !
दुषित पानी पीने को मजबूर लोग , समस्या का समाधान करवाने पर अड़ी महिलाएं
दुषित पेयजल से परेशान महिलाएं सड़क जाम करती हुई। (Photo hb ) ।हिसार : तहलका न्यूज
हिसार के निवासी दुषित पानी पीने को मजबूर हैं, इसको लेकर जब उनकी समस्या पर किसी भी अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली तो स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टुट गया और लठ लेकर सड़क पर पहुंची महिलाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से जाम लगा दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे नगर पार्षद भी स्थानीय लोगों के समर्थन में उतर आए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बिना किसी ठोस कार्यवाही के लोग नहीं माने।
पड़ाव क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले काफी समय से सीवरेज व वाटर सप्लाई की लाईन लिकेज है और उनका पानी मिक्स हो रहा है। जिससे उनके क्षेत्र में लगातार दुषित पानी की सप्लाई आ रही है। उन्होंने कहा कि पानी इतना दुषित है कि पीने के तो लायक है ही नहीं, साथ ही अन्य घरेलू कार्यों में भी प्रयोग करने योग्य नहीं है। दुषित पानी आने से उसमें से गंदगी की बू आती है। ऐसे में उनके क्षेत्र में पानी की समस्या गहराई हुई है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर वो काफी बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक उनकी समस्या जस की तश बनी हुई है। जिसके कारण शुक्रवार को क्षेत्रवासियों के गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने जाम लगा दिया।
जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने साफ कहा कि जब तक उनके घरों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो जाती तब तक वो जाम नहीं खोलेंगे। वहीं स्थानीय लोगों के समर्थन में नगर पार्षद डॉ उमेश खन्ना स्थानीय लोगों के समर्थन में मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर लोगों की समस्या का समाधान करवाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks