अपराध पर अंकुश लगाने पर हांसी पुलिस अधीक्षक सम्मानित !
हांसी से अपराधियों की छुट्टी करने पर नंबरदार एसोसिएशन ने किया सम्मानित !
हांसी पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को सम्मानित करते नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य।हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी को बदमाशों ने अपना अड्डा बनाया हुआ था और आए दिन लूट खसोट, हत्या, फिरौती मांगना हांसी वासियों के लिए आम बात हो गई थी। लेकिन सरकार ने हांसी को पुलिस जिला बनाने और नितिका गहलोत को हांसी पुलिस अधीक्षक बनाए जाने के बाद मानों हांसी अपराध मुक्त हो गई। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के नेतृत्व में पुलिस के हाथ बड़े बड़े अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचे और उन्हें सलाखों के पीछे किया। इसी को लेकर नंबरदार एसोसिएशन ने एसपी हांसी को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को हांसी क्षेत्र के नंबरदार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को उनके व्यक्तित्व , सामाजिक कार्यों व कार्यशैली से प्रभावित होकर सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह व शाल भेंट किया।
नंबरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद सिंह खंडे वाला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने हांसी क्षेत्र में नशे पर रोकथाम लगाने हेतु बहुत सराहनीय कार्य किए हैं। जिसमें चोरी के वाहनों पर अंकुश लगाना ,नशे के व्यापार में सम्मिलित ऑटो मार्केट , गणेश कॉलोनी हांसी में विशेष अभियान चलाकर नशा मुक्त करवाया तथा पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दैनिक तौर पर जनता दरबार का आयोजन करके आमजन को सीधा संवाद करके शिकायतों एवं मुकदमों का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
जिसमे महिलाओं व आमजन में सुरक्षा की भावना बनी हुई है तथा सुरक्षित माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल में भेजा जा रहा है तथा पीड़ित को न्याय प्रदान करवाया जा रहा है। उक्त कार्यों से आम नागरिक खुश है और भयमुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks