स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

डिप्टी सीएम और BJP मंत्री के समर्थकों के बीच चले ईंट पत्थर !

 पंचायत चुनाव से पहले ही खिंचतान, ex सरपंच और भावी सरपंच गुट में खूनी खेल

          घटना के बाद पुलिस जांच करते हुए।



कैथल : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज





भले ही प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार पिछले ढाई साल से चल रही हो, लेकिन गठबंधन की सरकार में दोनों पार्टियों के समर्थकों का दिल अभी तक नहीं मिला है। जिसका असर निकाय और पंचायत चुनाव में देखने को मिल सकता है। पंचायत चुनाव की अभी घोषणा भी नहीं हुई है कि कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और सरकार में मंत्री कमलेश ढ़ांडा के समर्थकों के बीच खूनी खेल खेला गया। जिसमें दोनों पक्षों के करीबन दर्जन भर लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 





मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में मतों के भुगतान को लेकर कलायत क्षेत्र के गांव जुलानी खेड़ा में वाल्मीकि समुदाय के लोगों के बीच तरकरार चल रही थी। ये तकरार इस कद्र बढ़ी कि वाल्मीकि समुदाय में अपना-अपना वजूद कायम रखने के लिए भावी उम्मीदवारों के समर्थक विवाद को शांत करने पहुंचे और बातचीत के दौरान शांत करवाने आए दोनों पक्षों के बीच ही जंग शुरू हो गई। देखते ही देखते रात के अंधेरे में बीच चौराहे पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। जिसमें दर्जन भर के करीब लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। तनाव पूर्ण स्थिति की सूचना मिलते ही कलायत थाना प्रभारी एसएचओ बलदेव सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को शांत किया।








पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद में जिला व अन्य अस्पतालों से फिलहाल दोनों पक्षों के 10 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इनमें एक पक्ष में आशीष, चंद्रभान, बलवान, संपूर्ण व संपूर्ण और दूसरे में प्रदीप, ओम, बलवान, संजीव व शमशेर शामिल हैं। जिला अस्पताल में उपचार ले रहे संपूर्ण, संजय और भान सिंह चंडीगढ़ पीजीआई रेफर हो गए। पंचायती राज चुनाव को लेकर पैदा हुई इस प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। गांव में तत्काल प्रभाव से पुलिस की एक रिजर्व, एसएचओ मोबाइल वाहन, डायल 112 व अन्य स्तरों पर सुरक्षा को कड़ा किया गया है।






अगर राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो सरपंच पद के भावी उम्मीदवारों में जुलानी खेड़ा गांव के सरपंच पद के भावी उम्मीदवार बबली प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का समर्थक है और नरेंद्र जुलानी खेड़ा महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के समर्थक हैं। इन दोनों समर्थकों के बीच पिछले काफी समय से सरपंच पद को लेकर खींच-तान चली आ रही है।  इनकी जंग अपने-अपने चहेतों को मतदाता सूची में शामिल करवाने को लेकर चली आ रही है।  वहीं कलायत के एसडीएम सुशील कुमार वोट बनाने से जुड़ी प्रक्रिया को गंभीरता से ले रहे हैं। कुछ दिन पहले चुनाव कानूनगो और नायब तहसीलदार ने गांव की मतदाता सूची को लेकर जांच भी की थी।



जांच अधिकारी बलवान सिंह ने दोनों पक्षों के ब्यान दर्ज किए हैं। जिनमें सरपंच पद के उम्मीदवार नरेंद्र तो दूसरे पक्ष से पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के ब्यान दर्ज किए हैं। दोनों ही पक्ष अपने अपने पक्ष को  निर्दोष साबित करने में लगा हुआ है। वहीं आसपास के गांवों के लोग भी इस मामले को सुलझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।





कलायत डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस किसी को भी कानून व्यवस्था को भंग नहीं करने देगी। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति कायम करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |