नारनौंद : सरकारी भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन !
कोचिंग सेंटर के छात्र सरकारी नौकरी में भर्ती को लेकर एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपते हुए।
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पिछले काफी दिनों से सरकार किसी भी विभाग की भर्तियां नहीं निकाल रही है और ना ही सीईटी का एग्जाम ले रही है। इसको लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ लामबंद होकर तहसील स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके एसडीम को ज्ञापन सौंपा।
बेरोजगार युवा रमेश कुमार, विकास, सुरेश कुमार, अमित, मनीष, राजेश, कपिल, रितु, मानसी, पूनम, सुमन, प्रियंका इत्यादि ने बताया कि सरकार पिछले काफी समय से भर्तियां नहीं निकाल रही है। जिसके कारण बेरोजगारों की प्रदेश में फौज बढ़ती जा रही है। प्रदेश के युवा पिछले काफी सालों से कोचिंग सेंटरों में महंगी फीस देकर कोचिंग ले रहे हैं। लेकिन सरकार किसी भी विभाग में भर्तियां ना निकालकर हमारे साथ अन्याय कर रही है ।ग्राम सचिव और कैनाल पटवारी की भर्ती 2018 में घोषित हुई थी अभी तक उनको भी पूरा नहीं किया जा सका। वहीं सरकार बिना खर्ची और बिना पर्ची के नारे का प्रचार तो कर रही है। लेकिन वह भर्तियां निकालने में भी नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण युवाओं में काफी निराशा है। इसको लेकर युवा आज मानसिक तनाव से भी जूझ रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द प्रदेश की बेरोजगारी मिटाने के लिए अनेक विभागों में भर्तियां निकालकर उनको रोजगार देने का काम करें। अगर सरकार ने जल्द ही भर्ती नहीं की तो सभी बेरोजगार युवा जिला स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks