स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कुरूक्षेत्र: आग लगने से दो बच्चियों सहित दर्जनों बकरियां जिंदा जली

 माता पिता गए थे काम पर, भाई बाल बाल बचा, बेटियों की जिंदा जलने से मौत


कुरूक्षेत्र: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज




कुरूक्षेत्र के शाहबाद के नजदीकी गांव रूपनगर की माया कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर को एक झुग्गी में आग ने खड़ा तांडव किया। कॉलोनी में आग लगने हड़कंप मच गया और झुग्गी में मौजूद एक चार साल और एक दस साल की बच्ची जिंदा जल गई। वहीं 20 के करीब बकरियों की भी जलने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 




जानकारी के अनुसार शाहबाद के रुप नगर गांव निवासी कौशिक अपने परिवार के साथ झुग्गी में रहते थे। वो और उसकी पत्नी लक्ष्मी मंगलवार काम पर गए हुए थे। कौशिक के तीन बच्चे शारदा, राधिका व सन्नी झुग्गी में थे। झुग्गी झोपड़ी में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।  इस आगजनी में  10 साल की राधिका और 4 साल की षारदा की आग की चपेट में आने से मौत हो गई ए जबकि उनका छः साल का भाई सन्नी झोपड़ी से बाहर निकलने में कामयाब हो गया और वह बच गया। झुग्गी झौपड़ी होने के कारण आग तेजी से फेली और वहां पर बंधी 20 बकरियों की भी जलने से मौत हो गई।




 थाना प्रभारी राकेश कुमार और उप मंडल अधिकारी कपिल शर्मा मौके पर पहुंचे। लड़कियों की माता लक्ष्मी ने बताया कि उसके तीनों बच्चे कॉलोनी में बनी झोपड़ी में थे। वह और उसका पति काम पर गए हुए थे। पुलिस तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है। दोनों लड़कियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया है।  वही दोंनों बच्चियों की मौत के बाद से मां का रो-रोकर कर बुरा हाल है। ग्रामीण मां को ढांढस बंधाने में लगे है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |