उदयभान को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने से बिश्नोई समर्थकों में मायूसी !

कुलदीप बिश्नोई (फाईल फोटो)।
चंडीगढ़ : तहलका न्यूज
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे एवं आदमपुर से कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई एक कद्दावर नेता हैं और हरियाणा कांग्रेस में बदलाव को लेकर वो संतुष्ट थे कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद उन्हीं को मिलेगा। इसके लिए बकायदा उनकी पकड़ दिल्ली दरबार में राहुल गांधी तक सीधी बताते हैं और राहुल गांधी के साथ नज़दीकियों की वजह से वो पार्टी के बड़े नेताओं तक मिल अपनी दावेदारी रख चुके थे।
दो दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली दरबार में बड़े नेताओं से मुलाकात की थी और बाहर निकलकर इशारों ही इशारों में उन्हें अध्यक्ष पद मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बातचीत संतोषजनक रही है। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ था। लेकिन जैसे ही बुधवार को उदयभान को कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया तो कुलदीप बिश्नोई समर्थकों की नींद उड़ गई।
कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया और रात को ट्वीट किया कि आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूँ । आपका अपार प्यार देख कर मैं अत्यंत भावुक हूँ । आपकी तरह ग़ुस्सा मुझे भी बहुत है । लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल से जवाब ना माँग लूँ , हमें कोई कदम नहीं उठाना है । अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें । इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से कांग्रेस में बगावत के सुर उठते दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि कुलदीप बिश्नोई व उनके पिता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने से भी खफा हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह अलग से पार्टी बना ली थी। उनकी पार्टी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई तो उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया। बताते हैं कि उनका भाजपा के साथ बहुमत मिलने पर ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने की शर्त पर हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद कुलदीप बिश्नोई का भाजपा से भी मोह भंग हो गया और गठबंधन सत्ता के दरवाजे तक पहुंचने से पहले ही टूट गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी मियां बीवी की पार्टी का विलय कांग्रेस में कर घर वापसी की थी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks