स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उपभोक्ता बिजली बिल जमा कराते गए, हेड कैशियर फर्जी रसीद थमाता रहा, कर गया 90 लाख का गबन !

स्पेशल आडिट में सामने आया 90 लाख का गबन!




गन्नौर : तहलका न्यूज



 बिजली निगम में कार्यरत  हेड कैशियर द्वारा भारी गोलमाल करने का मामला सामने आया है। बिजली निगम ने गबन के मामले  की स्पेशल ऑडिट प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऑडिट में सामने आया कि हैड कैशियर ने करीब 60 लाख रुपए का घपला किया है। 60 लाख रुपए के गबन की गई राशि का करीब 30 लाख रुपए ब्याज भी जोड़ दिया गया है। जिस वजह से हैड कैशियर पर कुल 90 लाख रुपए का गबन का आरोप सिद्ध हो गया है। जांच की रिपोर्ट निगम द्वारा आज पुलिस को सौंपी जाएगी। रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस आरोपित हेड कैशियर को गिरफ्तार भी कर सकती है।










आपको बता दें कि बिजली निगम ग्रामीण कार्यालय में कार्यरत हेड कैशियर राजेंद्र सिंह ने बिजली निगम के उपभोक्ताओं द्वारा जमा करवाए जाने वाली बिजली बिल की राशि को पूरी जमा होना दिखाकर फर्जी तरीके से ऑनलाईन गड़बड़ी करके बिल की रसीद निकाल कर उपभोक्ताओं को दे देता था। इस मामले की लगातार शिकायतें मिली तो शक हुआ तो बिजली निगम द्वारा स्पेशल ऑडिट करवाया गया।  जिसमें लाखों रुपए का गबन करने के मामले से पर्दा उठा। गबन के मामले में आरोपित हेड कैशियर राजेंद्र सिंह के खिलाफ सिटी चौकी पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया और निगम द्वारा राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया।





बदली होने पर भी नहीं छोड़ी हैरा-फेरी

 जांच में सामने आया है कि हेड कैशियर राजेंद्र सिंह काफी समय से गन्नौर में ही कार्यरत रहा है।  करीब एक साल पहले उसका तबादला किया गया था। लेकिन उसके बाद भी उसकी नियत में खोट जारी रहा। उसकी जगह पर आए हैड कैशियर को काम सिखाने के बहाने वो गन्नौर कार्यालय में आता रहा और सीट पर बैठ कर उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली बिल जमा कराने पर उनमें से कुछ रुपए अपने पास रख लेता था।  अब जांच चल रही है तो नए नए खुलासे हो रहे हैं। 






ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने पर पुलिस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

एसडीओ प्रदीप राणा ने बताया कि निगम की ऑडिट प्रक्रिया पूरी हो चुका है जिसमें ब्याज सहित करीब 90 लाख रुपए का गबन का आरोप हेड कैशियर राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया सामने आ चुका है। जल्द ही जांच रिकार्ड पुलिस को सौंपा जाएगा। वहीं जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने निगम से रिकॉर्ड मांगा गया है। जैसे ही रिकॉर्ड निगम द्वारा पुलिस को सौंपा जाएगा उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। अगर रिकॉर्ड में गबन करने का मामला सामने आया तो आरोपित हैड कैशियर को गिरफ्तार किया जाएगा।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |