पति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने आए युवक ने छत से फेंका, मौत, पत्नी के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज !
किराए के मकान में रहता था मृतक, आरोपित युवक फरार
सोनीपत: सुनील कोहाड़ / तहसलका न्यूज
सोनीपत के खरखौदा में दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवक ने दूसरे को छत से नीचे फेंक दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के ब्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
धीरज व उसकी पत्नी रेनू खरखौदा के थाना कलां रोड़ पर मास्टर सुखदीप के मकान में किराए पर रह रहे थे कि बीती रात दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच उनके झगड़े को सुलझाने के लिए पड़ोस में रहने वाला दीपक मौके पर पहुंच गया और इसी दौरान दीपक व धीरज में कहासुनी हो गई। दोनों को अलग अलग किया गया और दोनों अपने अपने घर चले गए।
मृतक धीरज की पत्नी रेणू ने आरोप लगाया कि उसका पति नीचे खड़ा हुआ था तो दीपक ने अपने मकान की छत पर चढ़कर उसके पति पर ईंटें बरसा दी। इस बात को लेकर उसका पति धीरज उसके पास छत पर पहुंचा और ईंट मारने कारण पूछा तो दीपक ने उसके साथ मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने रेनू के ब्यान पर दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं आरोपित दीपक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks