स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली कटौती सरकार की गलत नितियों की देन - रोहतास शर्मा

 सरकार आम जनता को राहत पहुंचाने वाली नीतियां बनाकर करें भला - रोहताश शर्मा

बिजली कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी बैठक करते हुए।




नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


         शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नारनौंद की मीटिंग बिजली निगम के प्रांगण में यूनियन ऑफिस में बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता एसकेएस ब्लॉक नारनौंद के प्रधान रोहताश शर्मा ने कि व संचालन ब्लॉक के वित्त सचिव विकास गौतम ने किया। इस मीटिंग में बिजली निगम, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, अग्निशमन, शिक्षा विभाग, पब्लिक हेल्थ व चतुर्थ श्रेणी आदि के पदाधिकारियों ने भाग लिया।





इस मीटिंग को संबोधित करते हुए रोहताश शर्मा, देवेंद्र लोहान व प्रदीप लोहान ने संयुक्त रूप से बताया कि आने वाली एक मई को संस्कृत महाविद्यालय में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाएगा और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सैकड़ों की संख्या में सभी विभागों के कर्मचारी इस मीटिंग में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार लगातार आम जन विरोधी फैसले ले रही है। जिस कारण से आम जनता का शोषण हो रहा है और पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बनाई जा रही है। सरकार को लोगों के फायदे के लिए नीतियां बनाकर उनका भला करना चाहिए।








ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट नारनौंद के प्रधान रामदिया शर्मा ने बताया कि बिजली की बहुत बड़ी समस्या हो रही है। गांव व शहर में लगातार बिजली के कट लगाए जा रहे हैं और इसी प्रकार खेतों की लाइट जोकि केवल आठ घंटे मिलती है। उसको भी तीन ग्रुपों में बांटा गया है और उस पर भी कट लगाए जा रहे हैं। जिस कारण से किसान अपनी फसल की बिजाई भी नहीं कर पा रहा है। अगर इस समय बिजली का यह हाल है तो आने वाले समय में तो गर्मी और भी बढ़ेगी जिस कारण से बिजली समस्या एक विकराल रूप धारण कर लेगी। इसलिए हम सरकार से अपील करते हैं कि इस समस्या का समाधान सरकार जल्द से जल्द करें। नहीं तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस अवसर पर सत्यवान रंगा, वजीर सिंह, जयप्रकाश, सतीश कुमार, जयवीर, धर्मवीर आदि ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |