बाल विवाह रोकने के लिए जागरुकता जरूरी - दुहन
आंगनवाड़ी वर्करों को बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक
नारनौंद : तहलका न्यूज
समाज में अनेक पुरानी कुर्तियां आज भी पैर जमाए हुए हैं। आज भी काफी लोग नाबालिग बच्चों की शादी कर रही हैं जो कि गलत है इसको लेकर महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता दुहन ने खेड़ी जालब सर्कल में एक कार्यक्रम आयोजित कर आंगनवाड़ी वर्करों को जागरूक किया। सभी को शपथ दिलाई की वह बाल विवाह रोक कर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करेंगी।
उन्होंने कहा कि आज भी काफी लोग अज्ञानता के कारण अपने बच्चों की शादी छोटी उम्र में कर देती हैं जिससे कि उनका शारीरिक विकास सही तरीके से नहीं हो पाता और आने वाले समय में उनको काफी परेशानियों का सामना करना भी पड़ता है, इसलिए अपने बच्चों की छोटी उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए। इसके लिए हमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा बुराई पर लगाम लगाई जा सके। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं को बाल विवाह रोकने के लिए एक शपथ भी दिलाई गई और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सुशीला, सुनीता, भतेरी, विमला, नीलम, प्रेम पति, पिंकी, सीता, शकुंतला, कविता, संतरा, सुमित्रा इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks