स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

घर में घुस ईंटों से हमला कर व्यक्ति की हत्या !

पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम पहुंची मौके पर


रोहतक : तहलका न्यूज


 रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर में शुक्रवार की रात को घर में सोते व्यक्ति की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीण उठे तो घटना का पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया। 






मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय नरेश उर्फ बिल्लू तूड़ा ढोने का काम करता था। देर ‌सायं वो काम कर घर आया और रात को खाना खाकर अपने घर में सो गया। रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर उसके सिर में ईटों से वार कर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। सुबह जब ग्रामीण उठे तो हत्या का पता चला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 






 एफएसएल टीम एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया  भी मौके पर पहुंची और गहनता से जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस हत्यारों की पहचान के प्रयास कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक  किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 








एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, अभी तक परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर ‌नहीं किया है। जिसके कारण हत्यारों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस की टीमें हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


haryana-murder-by-hitting-a-brick-in-the-head-of-a-person-the-crime-was-carried-out-by-entering-the-house

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |