स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

देश की आजादी की जंग में हांसी का योगदान अतुलनीय ; शहीद को किया याद

हांसी के शहीद हुकुमचंद जैन को उनके शहीदी दिवस पर किया गया याद

जीन्द :  तहलका न्यूज

देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले हांसी के शहीद हुकुमचंद जैन का 164वां शहीदी दिवस अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा पटियाला चौक स्थित एसपी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रमुख समाजसेवी कमल मित्तल, प्रदेश संगठन मंत्री विकास गर्ग, कार्यक्रम के आयोजक बीएस गर्ग, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, आईडी गोयल, सुरेश जिंदल, वेदप्रकाश गर्ग, सुरेश गोयल, सावर गर्ग, रामधन जैन, के एम सिंगला, सुशील जैन, तुलसी बंसल, सुमित सिंगला, दिनेश गर्ग, डा आदर्श गुप्ता, डा रविन्द्र गोयल, महेश गुप्ता, विकास सिंगला, हरिमोहन गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, अमित गर्ग, नीतिन सिंगला, बिट्टू गोयल, सुनील गुप्ता, तरसेम, हिमांशु गोयल जठलाना, दीपांशु बंसल, हिमांशु गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बेरोजगार युवा विडियो देखने के लिए इस लाईन पर क्लिक करें



इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक बुवानीवाला ने कहा कि 29 मई 1857 को हांसी के रहने वाले लाला 
हुकुमचंद जैन के नेतृत्व में जनता ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। हांसी की लाल सड़क देश की आजादी के लिए यहां के वीरों द्वारा दी गई कुर्बानियों की साक्षी है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बहादुरशाह को सहायता करने का आश्वासन देने का पत्र लिखने के आरोप में अंग्रेजों ने हुकुमचंद, उनके भतीजे फकीर चंद तथा मिर्जा मुनीर बेग को फांसी पर लटका दिया था। प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और शौर्य गाथाओं को अमर रखने के लिए आज हम देश के इस वीर योद्धा को नमन करते हैं।
कार्यक्रम के 
मुख्य अतिथि कमल मित्तल ने कहा कि अमर शहीद हुकुमचंद जैन जी एक महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे उनकी काबिलियत को देखते हुए बहादुर शाह जफर ने उन्हें हांसी, हिसार और करनाल जिले के कुछ गांवों का कानूनगो नियुक्त किया था। प्रदेश संगठन मंत्री विकास गर्ग ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में वैश्य समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अनेकों वैश्य क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध तन मन धन से अंग्रेजो के विरुद्ध लोहा लिया और देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कहा कि देश के लिए दिए गए बलिदान के लिये हम सदा 
हुकुमचंद जैन को याद करते रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक बीएस गर्ग ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का यह प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है कि इस संस्था ने हरियाणा के इस महान सपूत की वीरगाथा को नई पीढी तक पहुंचाने के लिए इतने बड़े स्तर पर प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |