मसाज सेंटरों पर पुलिस रेड, मुंह छिपाते दिखे रईस जादे जादियां
पुलिस रेड से मसाज सेंटर संचालकों में हड़कंप, अन्य दुकानदारों ने ये दी प्रतिक्रिया
भिवानी - सुनील कोहाड़ /तहलका न्यूज
शहर में पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा में चल रहे मसाज सेंटरों पर पुलिस ने रेड की मारी। इस दौरन कुछ युवक व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पुलिस कार्यवाही का पता लगते ही पुराना क्राउन प्लाजा के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस रेड की खबर आग की तरह पूरे शहर में आग की तरह फेल गई। जिसके कारण मसाज सेंटर संचालकों में पूरा दिन अफरा तफरी मची रही और दिन भर सब अपने अपने तरीकों से पुलिस रेड की अपडेट लेते रहे कि रेड कहां कहां पर होगी और कौन-कौन पुलिस के निशाने पर हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर की थी। कुछ दिनों से पुलिस के शक के दायरे में मसाज सेंटर आए हुए थे। क्राउन प्लाजा के अन्य दुकानदारों ने कहा कि मसाज सेंटरों के चलते उनकी दुकानदारी पर गलत प्रभाव पड़ रहा है इसलिए इन मसाज सेंटरों को कहीं दूसरी जगह पर शिफ्ट कर देना चाहिए।
क्राउन प्लाजा में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड मारी। पुलिस की इस रेड में कई युवक युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस रेड में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल रही। क्राउन प्लाजा में दर्जन भर के आस पास मसाज सेंटर खुले है।
इन सेंटरों में पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम चल रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने अपने नेटवर्क को सक्रिय कर इसकी पूरी जानकारी एकत्रित की और सीआईए -2 की टीम को इस पर कार्यवाही करने के लिए आदेश मिले। सीआईए 2 के इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा की नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
सीआईए इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा ने रेड के बाद बताया कि शिकायत के आधार पर कार्यवाही की गई है। शिकायत मिली थी कि कुछ लड़कियों से मसाज सेंटर में जबरदस्ती ये कार्य करवाया जाता है। उन्होंने बताया कुछ युवक व युवतियों को हिरासत में ले लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। अगर कुछ गलत पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks