स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सृष्टि स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

 सृष्टि स्कूल मोठ में नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन



नारनौंद :
सृष्टि इंटरनैशनल स्पोर्टस स्कूल मोठ के प्रांगण में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नेता सुभाष चन्दर बोस सदन द्वारा पोस्टर मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड व स्लोगन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन इत्यादि हुए। हर कक्षा से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का चयन किया गया। तीसरी कक्षा से यक्ष व इसरजोत, चौथी से जैसमीन, पाँचवी से हर्षिता, छठी से लक्ष्य व प्राची, सातवीं से तरुण व नूर, आठवीं से जतिन व नौवीं से नेहा प्रथम रहे। विद्यालय के डायरेक्टर अनूप लोहान, सोनिया लोहान व प्रधानाचार्य सुरेंदर बेरवाल ने विजेता छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र बेरवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करके अपनी प्रतिभा निखारने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ व कॉर्डिनेटर सीमा उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उभारना रहा।







प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मदर टेरेसा ग्रुप रहा प्रथम
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
नारनौंद :
उपमंडल के गांव खेड़ी लोहचब मैं नव वर्ष के शुभारंभ पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रणबीर कौशल के संरक्षण में महिला प्रकोष्ठ द्वारा संयोजिका विद्यावती ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित 10 छात्राओं की पांच टीमें बनाई गई। मदर टेरेसा ग्रुप ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पना चावला ग्रुप में दूसरा स्थान व रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप तीसरे स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन प्राध्यापक धर्म सिंह, माथुर सिंह, दिनेश व मुनीश ने किया। विद्यार्थियों में भी प्रतिभागी बनने का जोश दिखाई दिया।






             महिला प्रकोष्ठ द्वारा संचालित तीन दिवसीय कुकिंग कार्यशाला का समापन समारोह भी आज आयोजित किया गया। जिसकी देखरेख प्राध्यापक अनिल कुमार प्राध्यापिका ज्योति ने किया। इन 3 दिनों में छात्राओं ने समोसे, बेसन व नारियल की बर्फी, गोलगप्पे व जलेबी आदि व्यंजन बनाने की विधियां सीखी। कार्यशाला में ट्रेनिंग लेने वाली सभी छात्राओं को जलेबी बनाकर खिलाई। महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट प्रभारी पूनम ने एक दिवसीय कैंप का आयोजन भी किया। महाविद्यालय में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राध्यापक अनूप ने विशेष योगदान प्रदान किया। दोपहर बाद एनएसएस यूनिट द्वारा पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएस यूनिट की सभी लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय में नव वर्ष पर चारों और हर्षोल्लास का वातावरण छाया हुआ था। सभी छात्राओं ने ज्ञान विकसित करने के साथ-साथ महाविद्यालय की सफाई कर तन मन से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ कौशल ने विद्यार्थियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक रामनिवास हेमंत संदीप, मनीष व जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |