टूटी-फूटी सड़कें ठीक करवाने के लिए सीएम से लगाई गुहार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर पटेल नगर पी एल ए रोड से जिमखाना रोड हिसार वाली टूटी सड़क पैच लगाकर शीघ्र टीक करवाने व सड़क को रोड़ी सीमेंट कंक्रीट से बनवाने की समाजसेवी योगराज शर्मा ने मांग की
हिसार 31 दिसंबर -
समाजसेवी योगराज शर्मा हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर पटेल नगर -पी एल ए रोड से जिमखाना रोड हिसार वाली टूटी सड़क पैच लगाकर शीघ्र टीक करवाने व सड़क को रोड़ी सीमेंट कंक्रीट से बनवाने की समाजसेवी योगराज शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की I यह जानकारी हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने दी I समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहां की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखें पत्र की प्रतिलिपि हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह , हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, हिसार के आयुक्त , व हिसार की उपायुक्त को भी भेजी।
समाजसेवी योगराज शर्मा ने पत्र में लिखा कि पी एल ए हिसार मकान न. 273,420 to 435 , पी एल ए जिमखाना रोड हिसार वाली सड़क टूटी हुई खस्ता हालत मे है सड़क से आने जाने वालों को गंभीर का सामना करना पड़ता है संभव हो सके लगभग 50/ 100 फुट से रोड़ी तारकोल का मिक्सर विटमिन से टूटी हुई खस्ता हालत वाली सड़क को पैच लगाकर रोड रोलर से पलेन करवाकर टीक वर्षो से टूटी सड़क शीघ्र अति शीघ्र टीक करवाई जा सकती है सड़क को अच्छी हालत की सड़क बनवाई जा सकती है व सड़क को तारकोल की ना बनवा कर सिर्फ अच्छी क्वालिटी की रोड़ी सीमेंट कंक्रीट वाली सड़क बनवाई जाए क्योंकि बरसात का पानी खड़ा होने से तारकोल की सड़क जल्दी ही टूट जाती है ।
शर्मा ने अगर इमारतों की छत का लेंटर भवनों का फर्स् 40 - 50 वर्ष तक सही स्थिति में रह सकता है अच्छी गुणवत्ता वाली बनवाई गई रोड़ी सीमेंट कंक्रीट वाली सड़क भी 40 - 50 वर्ष तक सही स्थिति में रह सकती तो अच्छी क्वालिटी की सीमेंट रोड़ी क्रेशर बजरी से बनवाई गई सड़क भी वर्षों तक सुरक्षित रह सकती है ।सड़क शीघ्र अति शीघ्र टीक करवाई जाने की उम्मीद जताई है ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहन वह पैदल चलने वालों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks