स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्कूल फीस के चक्कर में मिनी लाकडडाउन‌ का उलंघन करने पर आतुर


 ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव को लेकर हरियाणा सरकार ने 12 जनवरी तक लगाया प्रतिबंध, विश्वविद्यालयों में भी फिजिकल कक्षाएं प्रतिबंधित

चंडीगढ़ - तहलका न्यूज।

 ओमिक्रान के बढ़ते हुए मामलों ‌को लेकर हरियाणा सरकार ने चिंता जाहिर करते हुए पूरे हरियाणा प्रदेश में 3 से 12 जनवरी तक सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूल, कोलेज, पॉलीटैक्निक, आईटीआई, कोचिंग इंस्टिट्यूट, लायब्रेरी तथा ट्रेनिंग इन्स्टिटूट और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे 


- हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के चेयरमैन तथा हरियाणा के मुख्य सचिव ने जारी किए महामारी अलर्ट - सुरक्षित हरियाणा आदेश 

दाह संस्कार और विवाह समारोह में क्रमश 50 और 100 लोगों से ज़्यादा भाग नहीं ले सकते हैं, उन्हें भी कोविड अनुकूल व्यवहार तथा सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा


- एन जी ओ तथा शहरी स्थानीय निकायों को पब्लिक में मास्क वितरण की सलाह दी गई है। प्रदेश में ‘नो मास्क नो सर्विस’ का दृढ़ता से पालन किया जाएगा कोविड अनुकूल व्यवहार का उल्लंघन करने वालों तथा मास्क  नहीं पहनने  और सोशल डिस्टन्सिंग आदि का पालन नहीं करने वालों पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा और संस्थान यदि इन नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर 5000 रुपया जुर्माना होगा। 


- रात्रि 11 बजे से सुबह पाँच बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा

- प्रतिदिन पॉज़िटिव केसों के आधार पर, ग्रुप ए ज़िलों नामत- गुरुग्राम फ़रीदाबाद अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में कुछ और प्रतिबंध भी लगाए गए हैं जिनमें सभी सिनेमाहॉल, थियेटर,मल्टीप्लैक्स बंद रखने, सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , स्टेडियम, स्विमिंग पूल बंद रखे जाएंगे केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इस नियम में छूट होगी, किसी बाहरी व्यक्ति अथवा दर्शक को स्टेडीयम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।



बाक्स

- इन पाँच ज़िलों में सभी एंटरटेनमेंट पार्क और बिज़नेस टू बिज़नेस एग्जिबीशन पर भी प्रतिबंध रहेगा

- यही नहीं, इन पाँच ज़िलों में इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी तथा प्राइवेट संस्थानों के कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ़ के साथ काम करने की सलाह दी गई है।  गुरुग्राम सहित इन पाँच ज़िलों में मॉल और मार्केट शाम पाँच बजे तक ही खुले रखे जा सकते हैं -  इन ज़िलों में बार और रेस्टोरेंट 50% सीटिंग क्षमता के साथ ही संचालित होंगी। सभी की सुविधा के लिए।


Box 

Haryana Govt closes cinema halls, sports complexes, swimming pools, and entertainment parks in Gurugram, Faridabad & three other districts; govt & private offices to function with 50% staff attendance


Restrictions to remain in effect till January 12

Box

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कल 12 बजे प्रदेश भर के जिला उपायुक्तों की लेंगे की बैठक,कोरोना बढ़ते मामलों के मद्देनज़र लेंगे बैठक

Box

#Haryana #Corona #Omicron के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर, आंगनबाड़ी, क्रेच बन्द। #Sonipat #Faridabad #Gurgaon #Ambala #Panchkula में सिनेमा हॉल, स्टेडियम बन्द। मॉल-दुकानें शाम 5 बजे तक खुल सकेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |