HSSC ने पटवारी सहित इन परीक्षाओं को दौबारा किया रद्द
7 से 9 जनवरी को होने वाली परिक्षाओं को किया रद्द
पंचकूला - तहलका न्यूज
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( Haryana Staff Selection Commission ) ने पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव पद के लिए होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले भी इन परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है। इन परीक्षाओं को दौबारा से करवाने को लेकर भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। इन परीक्षाओं को रद्द करने के पीछे ओमिक्रान के बढ़ते हुए मामलों की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है।
इन परीक्षाओं का आयोजन
सात जनवरी से नौ जनवरी तक होने वाली लिखित परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। पहले भी इन परीक्षाओं को रद्द किया गया था। ये परीक्षाएं अब कब होंगी इसके बारे में एचएसएससी ( hscc ) द्वारा अब कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। यह परीक्षा 7 से 9 जनवरी तक 6 शिफ्टों में होनी थी और एक जनवरी से परीक्षा के एडमिट कार्ड ( admit card ) आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे। ( Lockdown )
परंतु आज एचएसएससी की तरफ से परीक्षा रद्द करने का नाटिफेकशन जारी कर दिया गया। इन परीक्षाओं को कोरोना ( corona ) ( omicron ) की तीसरी लहर काे ध्यान में रखते हुए रद्द कर दी गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks