स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पानी की टंकी पर चढ़ गेस्ट टीचर ने मांगें नहीं मानने पर नीचे कूदने की दी धमकी

 शोले फिल्म की तर्ज पर टंकी पर चढ़ दी मांगें मनवाने की धमकी


प्रशासन के फूले हाथ पांव, कड़ी मशक्कत कर उतारा नीचे

यमुनानगर - तहलका न्यूज

 समस्त अध्यापक संघर्ष समिति के बेनर नीचे पिछ्ले दिनों से अपनी मांगों को लेकर गेस्ट टीचर धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे गेस्ट टीचरों में से एक टीचर शनिवार को शोले फिल्म के वीरू की तरह  गेस्ट टीचरों की मांगों को पूरा करवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया और पूरा ड्रामा खड़ा कर दिया। उसने मांगें पूरी नहीं किए जाने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी दे दी। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए कई घंटे मिन्नतें करती रही। इसके बाद गेस्ट टीचर के गांव निवासी पुलिस में तैनात अजय कलीरमण ने टंकी पर चढ़कर राजकुमार को समझाकर नीचे उतारा। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम लाडवा निवासी गेस्ट टीचर राजकुमार कलीरमण जगाधरी में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कार्यालय परिसर में  पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस बारे में धरना स्थल पर बैठे गेस्ट टीचरों को तब पता चला जब उसने टंकी पर चढ़कर अपनी फेसबुक पर लाइव आकर अपनी समस्याएं रखीं और मांगें पूरी करने की बात करने लगा। जिससे बाद वहां पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद अतिथि अध्यापक घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मामले को ओर तुल दे दिया। 


मौके पर अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान पारस शर्मा ने राजकुमार कलीरमण को नीचे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने के प्रयास किए गए। लेकिन गेस्ट टीचर नहीं माना तो उसी के गांव का जवान जोकि पुलिस में तैनात है वो टंकी पर चढ़ा और बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर उसको नीचे उतारा। जब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |