खेतों से सामान चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार
रेहड़ी संचालकों के पक्ष में पार्षदों ने दिया उपमंडल परिसर में धरना
नारनौंद :
उपमंडल परिसर के बाहर सड़क पर खड़ी होने वाली रेहड़ियों को हटवाने पर विवाद शुरू हो गया। इसको लेकर कस्बे के पार्षदों ने रेहड़ी संचालकों के समर्थन में धरना दिया। नगर पालिका के चेयरमैन सुबेर लोहान, पार्षद राजेश नेपाली, संदीप शर्मा, विनोद वाल्मीकि इत्यादि ने बताया कि कुछ रेहड़ी संचालक उपमंडल परिसर के बाहर
सड़क पर रेडी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
लेकिन प्रशासन ने उनकी रेहड़ियों को हटाकर उनको बेरोजगार कर दिया। हमने प्रशासन के अधिकारियों अपील की थी कि इन रेहड़ियों को यहीं पर रहने दिया जाए लेकिन उप मंडल अधिकारी ने हमारी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया। इसको लेकर कस्बे के रेहड़ी संचालक व सैकड़ों कस्बावासी उपमंडल परिसर में धरने पर बैठ गए। और जब तक इनको न्याय नहीं मिलता तब तक यह धरना जारी रहेगा।
बॉक्स
इस संबंध में एसडीम विकास यादव ने बताया कि उपमंडल परिसर के साथ लगती दीवार से रेहड़ियों को हटवाया गया है। यहां पर हॉस्पिटल में आने जाने वालों की ज्यादा भीड़ रहती है। इस वजह से राहगीरों को परेशानी ना हो यह करवाई की गई है। रेहड़ी लगाने के लिए उनको अलग जगह पर उचित स्थान देने के लिए हम तैयार हैं।
उपमंडल परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्षद व रेहड़ी संचालक।जागरण
180 लीटर लाहन सहित एक को किया गिरफ्तार
नारनौंद :
नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी गुराना के रूप में हुई जो कि पशुओं को बांधने वाली जगह पर पड़ी लकड़ियों के नीचे लाहन पड़ा हुआ था जिसको गिरफ्तार करके 180 लीटर लाहन बरामद करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है।
ट्यूबल का पंखा चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
रिमांड के बाद भेजा जेल
नारनौंद :
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए बास थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
नारनौंद :
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान राहुल व संदीप निवासी बास आजम शाहपुर के रूप में हुई थी। जिन्होंने अजमेर निवासी बास आजम शाहपुर व अन्य कई ग्रामीणों के ट्यूबल के पंखे चोरी कर लिए थे।
जिनको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपितों से गहनता से पूछताछ की गई। इस मामले के एक अन्य आरोपित अंकित निवासी बडाला को भी गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से ट्यूबल के पांच पंखे बरामद किए। उसके बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिए है।
बॉक्स
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले बास थाना के एसआई सुभाष चंद्र को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र नकद राशि देकर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks