खांडा खेड़ी में हंगामा; सरपंच प्रतिनिधि सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
गांव के सरपंच सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
गांव के विकास कार्यों की आरटीआई मांगने पर हंगामा
हिसार : तहलका न्यूज
आरटीआई मांगने पर गांव में बु लाकर बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक गांव के सरपंच सहित 7-8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
जींद निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथी इटल कलां निवासी रामकेश व प्रवेश साहू ने गांव खांडा खेड़ी के विकास कार्यों में हुई धांधली को लेकर आरटीआई लगाई हुई थी। विकास ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव राजेश ने फोन कर आरटीआई का जवाब देने के लिए गांव खांडा खेड़ी के ग्राम सचिवालय में बुलाया था। जब वे पहुंचे तो सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र उर्फ नन्ना अपने साथियों के साथ वहां पर पहले से ही मौजूद था। विकास का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उन्हें बंधक बनाकर बिना कुछ लिखे हुए कोरे सफेद कागजों पर जबरदस्ती से उनके हस्ताक्षर करवा लिए। हस्ताक्षर होने के बाद भी बड़ी मुश्किल से वो अपनी जान बचाकर वे वहां से भागने में कामयाब हुए।
जब शिकायत और एमएलआर लेकर थाने में पहुंचे तो वहां पर थाना प्रभारी उमेद सिंह ने भी उनके साथ बदतमीजी से पेश आएं। इससे आहत होकर ही वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जब तक हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
हिसार जिले के गांव खांडाखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम सचिव सहित कइयों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा, सचिव राजेश व अन्य ने आरटीआई कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। पीड़ित जींद वासी विकास की शिकायत पर नारनौंद पुलिस ने ग्रामसचिव राजेश कार्यालय ग्राम सचिव खांडा खेडी 2. सरपंच प्रतिनिधि बिजेन्द्र शर्मा, संजय सिंधू, सोनू सैनी, राजेन्द्र सिंधू, सुभाष, बिट्टू, महेंद्र व नवीन के खिलाफ 147,149,323,342,166A,504,506 व एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह केस पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने के आगे रात को धरना देने के बाद दर्ज किया है।
हिसार : तहलका न्यूज
आरटीआई मांगने पर गांव में बु लाकर बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक गांव के सरपंच सहित 7-8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
जींद निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथी इटल कलां निवासी रामकेश व प्रवेश साहू ने गांव खांडा खेड़ी के विकास कार्यों में हुई धांधली को लेकर आरटीआई लगाई हुई थी। विकास ने आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव राजेश ने फोन कर आरटीआई का जवाब देने के लिए गांव खांडा खेड़ी के ग्राम सचिवालय में बुलाया था।
जब वे पहुंचे तो सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र उर्फ नन्ना अपने साथियों के साथ वहां पर पहले से ही मौजूद था। विकास का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उन्हें बंधक बनाकर बिना कुछ लिखे हुए कोरे सफेद कागजों पर जबरदस्ती से उनके हस्ताक्षर करवा लिए। हस्ताक्षर होने के बाद भी बड़ी मुश्किल से वो अपनी जान बचाकर वे वहां से भागने में कामयाब हुए।
नोट -
तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
जब शिकायत और एमएलआर लेकर थाने में पहुंचे तो वहां पर थाना प्रभारी उमेद सिंह उनके साथ बदतमीजी से पेश आएं। इससे आहत होकर ही वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जब तक हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
www.thalkanews.com
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
हिसार जिले के गांव खांडाखेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम सचिव सहित कइयों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा, सचिव राजेश व अन्य ने आरटीआई कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। पीड़ित जींद वासी विकास की शिकायत पर नारनौंद पुलिस ने ग्रामसचिव राजेश कार्यालय ग्राम सचिव खांडा खेडी 2. सरपंच प्रतिनिधि बिजेन्द्र शर्मा, संजय सिंधू, सोनू सैनी, राजेन्द्र सिंधू, सुभाष, बिट्टू, महेंद्र व नवीन के खिलाफ 147,149,323,342,166A,504,506 व एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह केस पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने के आगे रात को धरना देने के बाद दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks