माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, श्रृद्धालुओं की मौत
वैष्णो देवी में मची भगदड़, श्रृद्धालुओं की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
हेल्पलाइन नंबर जारी
09419839557
01991234053
01991245763
01991232010
जम्मू - तहलका न्यूज
कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ में माता के दर्शन करने गए दर्शनार्थियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना शनिवार सुबह 2 बजे के करीब घटी। सूत्रों के मुताबिक कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया था और भीड़ बहुत ज्यादा थी।
कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच गेट नंबर 3 के पास किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई। कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि माहौल बिगड़ता ही गया और भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 12 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि दर्जनों घायल हो गई। तुरंत ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और लोगों को निकाला। इसको लेकर एक हाई लेवल की कमेटी गठित कर दी गई है। जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।
सुरक्षा पर उठा सवाल
कोरोना प्रोटोकॉल का तो पालन नहीं किया गया और बिना पर्ची जांचें ही श्रृद्धालुओं की एंट्री करवाई जा रही थी और वहां पर मौजूद श्रृद्धालुओं ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्का मुक्की हो गई और सुरक्षा बलों ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद दर्जनों लोग लापता। अपनों की तलाश में भटकते दिखाई दिए श्रृद्धालु। नहीं लग रहा कोई सुराग।
पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
पूर्व प्रधानमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर घटना की खबर सुनकर मन व्यथित है। माता रानी से प्रार्थना है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति व उनके परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना को लेकर दुःख जताया और कहा कि माता रानी इस हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति दे। वहीं प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीएम फंड से दो दो लाख रुपए देने का ऐलान किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks