स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खानक में पहाड़ के नीचे दबे लोग, राहत कार्य शुरू

 खानक में पहाड़ खिसकने से नीचे दबे लोग

राहत बचाव में जुटे लोग, प्रशासन भी मौके पर पहुंचा

तोशाम - तहलका न्यूज


  भिवानी जिले के तोशाम के पास खानक में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खानक के डाडम जोन की घटना बताई जा रही है। जहां पर काम कर रहे लोगों के ऊपर अज्ञात परिस्थितियों में पहाड़ टूटकर गिर गया। जिसके कारण वहां पर काम कर रहे लोग इसके नीचे दब गए। हादसा इतना भयानक था कि चारों तरफ चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 25 से 30 आदमी पहाड़ मे माइनिग के दौरान हादशै के शिकार होने की खबर है।



पहाड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम तुरंत ही शुरू कर दिया गया। वहां पर मौजूद अन्य लोग व प्रशासन सहित आसपास के गांव के ग्रामीण भी राहत कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पहाड़ के नीचे कितने लोग दबे हुए हैं और उनकी स्थिति कैसी है। पहाड़ खिसकने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान एक मौत की पुष्टि हुई है। वहीं काफी वाहन क्षस्तीग्रस्त हो गए।


अब तक तीन शव मिल चुके हैं, परंतु प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पहाड़ टूटने के चलते अनेक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तो वहीं दर्जनभर से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। दुर्घटना की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली तो राहत का कार्य शुरू किया गया हर किसी की आँखों से टपकते हुए आँसूं यही दुआ कर रहे थे की मलबे में जो लोग दबे हुए हैं उनकी सांसें चलती रहे। घायलों को सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है।



खनन क्षेत्र में पहाड़ दरकने की सूचना जैसे जैसे आसपास के लोगों को मिल रही है तो हर कोई घटना स्थल पर पहुँच कर राहत कार्य में मदद कर रहा है। इस हादसे में पोपलेन मशीनों सहित अनेक साधन भी दब गए। वहीं पहाड़ के बड़े बड़े पत्थर गिरने से बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। 


कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल भी घटना स्थल पर पहुँचे और राहत बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि नव वर्ष के आगमन पर ये  घटना घटी है यह बहुत ही दुखदायी है।



ये भी पढ़ें

नववर्ष पर माता वैष्णो देवी मंदिर से आई दुखद खबर

माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ श्रृद्धालुओं की मौत, दर्जनों लोग लापता

शनिवार सुबह हुई घटना

https://www.thalkanews.com/2022/01/Katra-mata-vaishno-devi.html

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |