स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सड़क हादसे में नारनौंद के कर्मबीर की मौत

 सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत



नारनौंद : कस्बे के हांसी रोड़ पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नारनौंद के वार्ड 6 निवासी 36 वर्षीय कर्मबीर रात करीब 9 बजे अपने खेत में पानी देने के लिए जा रहा था। हांसी रोड़ पर डिस्पोजल के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात कर्मबीर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक कर्मबीर के छोटे भाई दीपक ने बताया कि उसका बड़ा भाई कर्मबीर अविवाहित था और खेतीबाड़ी का काम करता था। रात को उसका भाई स्कूटी लेकर खेत में पानी देने के लिए गया था। जब कर्मबीर रात को करीबन 9 बजे डिस्पोजल के पास पहुंचा तो सामने से गलत साइड से आए अज्ञात वाहन ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसका भाई सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को लेकर नारनौंद अस्पताल में गया। वहां पर डाक्टर्स ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। वीरवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |