स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद नगरपालिका का कारनामा, एक ही मकान के थमा दिए दो-दो नोटिस

 दो गली के मकान को लगाए दो नंबर, कैसे भरें एक मकान के दो मकान टेक्स

नारनौंद . तहसलका न्यूज / सुनील कोहाड़

सरकारी कार्यालयों में धांधली को रोकने के लिए सरकार अनेक कदम उठा रही है। लेकिन आम जनता को उनका लाभ मिलता दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा। बलिक सरकार की नितियां लोगों के लिए फायदेमंद होने की बजाय परेषानी का ही नहीं बल्कि घाटे का सौदा बनते जा रहे हैं। पिछले दिनों नारनौंद नगरपालिका द्वारा एक सर्वे करवाया गया था। जिसमंे काफी खामियां सामने आ रही हैं और लोग परेषान होकर नगरपालिका कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में नारनौंद नगरपालिका की गलतियों का खामियाजना कस्बावासियों को भुगतना पड़ रहा है। 


कस्बावासियों के अनुसार पिछले दिनों नारनौंद नगरपालिका द्वारा सर्वे करवाया गया था। उस सर्वे में सर्वे करने वाली कंपनी ने लोगों के मकान गलत तरीके से दर्षा दिए। वहीं जिस मकान के दो गलियां लगती हैं तो गली के हिसाब से अलग अलग नंबर लगा दिया। जब मकान टेक्स भरने के लिए नगरपालिका द्वारा लोगों को नोटिस भेजे गए तो लोगों की आंखें चैंद गई और खुली की खुली और बंद की बंद रह गई। जैसे ही मकान का टेक्स जमा करवाने का नोटिस उन्हें मिला तो कस्बे के लोग नगरपालिका के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कस्बावासी संदीप, भीरा, गुलाब, नरेष, करण सिंह, नरेष, सुरेष इत्यादि ने बताया कि नगरपालिका द्वारा करवाए गए सर्वे में काफी खामियां हैं। किसी ओर का मकान उनके नाम पर चढ़ाया गया है और उनका मकान किसी ओर के नाम पर दर्षाया गया है। वहीं जिन मकानों व प्लाटों के दो गलियां लगती हैं। उनको भी गली के हिसाब से एक ही प्लाट को दो दो नंबर जारी किए गए हैं। ऐसे में उन मकानों के नंबर के हिसाब से एक ही मकान के दो दो मकान का टेक्स भरने का नोटिस थमा दिए गए। जब उन्होंने इनमें गलतियां निकाली तो नगरपालिका का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी इसको सुनने को तैयार नहीं है। जिसके कारण उन्हें बार बार नगरपालिका कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 


क्या कहते हैं गनरकालिका सचिव

न्गरपालिका के सचिव ने बताया कि अगर सर्वे में कुछ गलत हुआ है तो पीडि़त व्यक्ति कार्य दिवस के दिन आकर अपने मकान की असेस्मेंट लेकर कार्यालय में आकर उसको ठीक करवा सकता है। इससे घबराने व परेषान होने वाली कोई बात नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |