Narnaund- रेहड़ी संचालकों के पक्ष में पार्षदों ने दिया उपमंडल परिसर में धरना
रेहड़ी संचालकों के पक्ष में पार्षदों ने दिया उपमंडल परिसर में धरना
नारनौंद :
उपमंडल परिसर के बाहर सड़क पर खड़ी होने वाली रेहड़ियों को हटवाने पर विवाद शुरू हो गया। इसको लेकर कस्बे के पार्षदों ने रेहड़ी संचालकों के समर्थन में धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही चेतावनी दी है कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह और भी बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए मजबूर होंगे। नगर पालिका के चेयरमैन सुबेर लोहान, पार्षद राजेश नेपाली, संदीप शर्मा, विनोद वाल्मीकि इत्यादि ने बताया कि कुछ रेहड़ी संचालक उपमंडल परिसर के बाहर सड़क पर रेडी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
लेकिन प्रशासन ने उनकी रेहड़ियों को हटाकर उनको बेरोजगार कर दिया। हमने प्रशासन के अधिकारियों अपील की थी कि इन रेहड़ियों को यहीं पर रहने दिया जाए लेकिन उप मंडल अधिकारी ने हमारी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया। इसको लेकर कस्बे के रेहड़ी संचालक व सैकड़ों कस्बावासी उपमंडल परिसर में धरने पर बैठ गए। और जब तक इनको न्याय नहीं मिलता तब तक यह धरना जारी रहेगा।
बॉक्स
इस संबंध में नगर पालिका के चेयरमैन सुबेर लोहान ने बताया कि उप मंडल अधिकारी गलत रवैया अपनाकर रेहड़ी संचालकों को परेशान करने में लगे हुए हैं। जब तक इनको उचित स्थान नहीं मिलता तब तक यह धरना जारी रहेगा।
बॉक्स
इस संबंध में एसडीम विकास यादव ने बताया कि उपमंडल परिसर के साथ लगती दीवार से रेहड़ियों को हटवाया गया है। यहां पर हॉस्पिटल में आने जाने वालों की ज्यादा भीड़ रहती है। इस वजह से राहगीरों को परेशानी ना हो यह करवाई की गई है। रेहड़ी लगाने के लिए उनको अलग जगह पर उचित स्थान देने के लिए हम तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks