Hisar Jail - भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट Hisar शमशेर सिंह दहिया को सस्पेंड
कैदी से पांच लाख रुपए की डिमांड पर फंसा जेल अधीक्षक
हिसार - तहलका न्यूज
भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट Hisar शमशेर सिंह दहिया को सस्पेंड किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुहर के बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। यह मामला पिछले कई दिनों से लटका हुआ था। बताते हैं कि मामले को दबाने की भी कोशिश हुई लेकिन राज्य की मनोहर सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम से दहिया बच नहीं पाया। आरोप हैं कि दहिया की पोस्टिंग जब हिसार जेल-। में बतौर जेल अधीक्षक थी तो वहां के एक कैदी अनुरोध से पांच लाख रुपये की मांग की गई। अनुरोध की मां उर्मिला देवी ने इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग और प्रदेश सरकार को लिखित में शिकायत की, साथ ही, उसे अंडर रूल-7 चार्जशीट करने के भी आदेश दिए हैं।
मानवाधिकार आयोग ने इस मामले me एडीजे को पूरे मामले me ADj ne अपनी जांच रिपोर्ट में शमशेर दहिया पर लगे आरोपों की पुष्टि की। यह रिपोर्ट मानवाधकिार आयोग में पहुंची। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने सरकार को दहिया के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की। जेल महानिदेशक से होते हुए यह फाइल गृह सचिव और फिर जेल मंत्री रणजीत सिंह के पास पहुंची।
रणजीत सिंह ने इस पर मुहर लगाते हुए सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में पूरा केस भेजा और इस मामले में कार्रवाई की सिफारिश की। मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद दहिया को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। सीएमओ से फाइल आने के बाद गृह सचिव ने शुक्रवार को शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश दिए। गौरतलब यह है कि शिकायतों के कारण ही सरकार ने पहले से ही शमशेर सिंह दहिया को पंचकूला मुख्यालय पर शिफ्ट किया हुआ था। निलंबन के कारण भी उनका मुख्यालय पंचकूला ही रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks