जानिए 2021 में हिसार के लिए क्या क्या किया मनोहर सरकार ने
तमाम चुनौतियों के बावजूद भी जिला वासियों को वर्ष 2021 में मिली अनेक सौगात : उपायुक्त
हिसार, तहलका न्यूजउपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने कहा है कि वैश्विक महामारी और अन्य तमाम चुनौतियों के बावजूद भी वर्ष 2021 के दौरान जिलावासियों को विकास कार्यों की अनेक सौगात मिली। राज्य सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी विकास रूपी रथ का पहिया थमने नहीं दिया। दक्षिणी बाईपास ने दिल्ली तथा सिरसा के सफर को पहले ही सुगम बनाया था और इस वर्ष बाईपास पर सेक्टर 16-17 के समीप बने ओवरब्रिज ने सफर में लगने वाले समय को और भी कम कर दिया। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज का फायदा शहर की 30 प्रतिशत आबादी और लगभग 50 हजार वाहन चालकों को सीधे तौर पर मिला है। इसके अतिरिक्त जिले में अनेक विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ जो इस प्रकार से हैं :-
1. गांव ढंढूर स्थित 16632 एमटी गोदाम एवं कार्यालय का उद्घाटन
2. 50 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित विभिन्न 20 सम्पर्क सडक़ों का उद्घाटन
3. 206 करोड़ रूपये की धन राशि से 271 किलोमीटर लंबाई की 33 सडक़ों का सुधारीकरण
4. 19 करोड़ रुपये की लागत से तीन भवनों के निर्माण कार्य
5. ग्रामीण क्षेत्र के लिए 126.12 करोड़ रुपये की लागत से 26 ग्रामीण ज्ञान केन्द्र।
6. 35 नए आंगनबाड़ी केंद्र, 10 ग्राम सचिवालयों का उद्घाटन
7. 71.20 करोड़ रुपये की लागत से सातरोड में बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
8. 3.49 करोड़ रुपये की लागत से बनभौरी सीएचसी का निर्माण, सीसवाल में सीएचसी केंद्र तथा न्याणा में उप-स्वास्थ्य केंद्र बने
9. 3.98 करोड़ रुपये की लागत से हांसी में 33 केवी सब स्टेशन, बालसमंद में नया बस अड्डा बना
10. आदमपुर-भादरा रोड स्थित रेवाड़ी बठिंडा रेलमार्ग की फाटक संख्या 112 पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण हुआ।
11. 735.5 लाख रुपये की लागत से बरवाला के नए प्रशासनिक भवन तथा आवासीय परिसर बने
12. 213.77 लाख रुपए की लागत से लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक का कार्य पूर्ण, जिले की सीमा में हिसार-खानक रोड़, हिसार से रायपुर रोड़ फॉरलेनिंग कार्य पूर्ण। इसके अलावा 90 किलोमीटर के 20 से अधिक सडक़ मार्गों का उद्घाटन
13. डाबड़ा चौक से दक्षिणी पैरीफरी सडक़ तक की सडक़ का निर्माण कार्य पूरा, 741.04 लाख रुपए की लागत आई
14. हिसार व हांसी के नागरिक अस्पतालों में नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित तथा हिसार के सेक्टर 1-4 में मॉलिक्यूलर लैब स्थापित
15. हिसार में राजस्व विभाग का मॉडर्न रिकॉर्ड रूम स्थापित।
16. गांव सातरोड में लाला हरदेव सहाय स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण
17. सेक्टर 9-11 तथा जगजीवन नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण
18. नगर निगम, नगर पालिका, जिला परिषद, विकास एवं पंचायत विभाग तथा विभिन्न विभागों द्वारा भी वर्ष 2021 के दौरान अनेक विकास कार्य करवाए गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks