सर्व समिति नहीं होने पर बांस नगरपालिका ईकाई के प्रधान पद के चुनाव में 3 मतों से हुई हार जीत
वेदपाल बने नगरपालिका बास ईकाई के प्रधान
बास नगरपालिका ईकाई प्रधान चुने जाने के बाद कर्मचारियों के साथ नवनियुक्त प्रधान वेदपाल। फोटो तहलका न्यूज।नारनौंद - तहलका न्यूज
बास नगरपालिका ईकाई के प्रधान पद को लेकर चुनाव नगरपालिका जिला ईकाई के प्रधान सुनील लाडवा की अध्यक्षता में आयोजित करवाया गया। सर्व समिति नहीं होने के कारण मतदान के माध्यम से चुनाव करवाने का फैसला लिया गया। जिसमें मंच संचालन रामनिवास ने किया और चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नगरपालिका ईकाई के जिला सचिव बिशन सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लाक नारनौंद के उपप्रधान देवेंद्र लोहान, नारनौंद नगरपालिका ईकाई के उपप्रधान जसबीर श्योकंद को नियुक्त किया गया। जिसमें तीन वोटों से वेदपाल प्रधान चुने गए।
नगरपालिका ईकाई के जिला प्रधान सुनील लाडवा ने बताया कि बास नगरपालिका की कार्यकारिणी के गठन को लेकर सर्व समिति नहीं बनी तो चुनाव करवाने का फैसला किया गया। प्रधान पद को लेकर वेदपाल वह शिवकुमार की तरफ से नामांकन दाखिल किए गए। कुल 40 मतदाता थे और मतदान में 33 मत डाले गए। जिसमें वेदपाल को 18 वोट प्राप्त हुए। जबकि शिवकुमार 15 वोट ही ले पाए। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 3 वोट से वेदपाल नगरपालिका ईकाई बास के प्रधान चुने गए।
बाक्स
बास नगरपालिका ईकाई के नवनियुक्त प्रधान वेदपाल ने कहा कि कर्मचारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है वो उनके मान सम्मान की पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। वहीं कर्मचारियों की जो भी समस्याएं व मांगें होगी। वो उनकी आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा ईमानदारी से करते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks