स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा का खान पान तो दिल्ली की इमारतें बनी चर्चा का विषय

 भारत दर्शन में छाई हरियाणा एवं उड़ीसा की प्रतिकृतियां


एल. बी. एस. स्कूल बालसमंद के विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक समारोह में दर्शाया 18 राज्यों का कल्चर

हिसार। जिले के गांव बालसमंद स्थित एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह भारत दर्शन में विद्यार्थियों ने 18 राज्यों की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा व चर्चित ईमारतों के दर्शन कराएं। जिसमें हरियाणा संस्कृति को सब से अधिक सराहा गया, जबकि उड़ीसा की प्रतिकृतियों को दूसरा, पंजाब को तीसरा तो दिल्ली को तीसरा स्थान मिला। स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या ने कविता लोरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अश्व अनुंसधान के डायरेक्टर यशपाल शर्मा के तौर पर मौजूद रहे, जबकि अति विशिष्ठ के तौर हरियाणा बीज विकास निगम के डायरेक्टर प्रवेश कुमार व हिसार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आन्नद लोरा मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए एल.बी.एस. स्कूल की प्राचार्या कविता लोरा ने बताया कि भारत दर्शन कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश की गतिविधियों को दर्शाया गया।





             जिसमें चयनित राज्यों की प्रसिद्ध इमारतें और वहां का पहनावा, रीति-रिवाज एवं खानपान सहित सभी चीजों को बखूबी दर्शाया गया। प्राचार्या कविता लोरा के अनुसार भारत दर्शन में स्वर्ण मंदिर, कुतुब मीनार, ताजमहल, चारमीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष, मैसूर महल, मीनाक्षी मंदिर, हम्पी, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, सांची स्तूप, गोल गुंबज, अजंता और एलोरा गुफाएं और हवा महल सहित कई स्मारकों की प्रतिकृतियां दर्शाई गई। इस दौरान दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश की ईमारतों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान समाजसेवी सुनील नेहरा, नरसी बल्हारा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने भारत दर्शन किया।




----------
वोटिंग से हुआ फैसला:-
भारत दर्शन के दौरान दर्शकों व मेहमानों ने वोटिंग करके अपनी पंसद के अनुसार सभी प्रतिकृतियों व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रथम चार स्थान पर आने वाले राज्यों की झांकियों को रैकिंग दी। भारत दर्शन प्रतियोगिता में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
----------
हरियाणवी खान-पान आया सबको पसंद:-
भारत दर्शन के दौरान हरियाणवी खान-पान को सभी ने पंसद किया। विशेषकर चुरमा, कसार, सुवाली, गुलगलों व माल पूड़ों को सभी ने सराहा। इसी प्रकार खीर व जलेबी ने भी सबका मन लुभाया। इसी प्रकार राजस्थान व पंजाब के खाने को भी खूब सराहना मिली।


Balsmand News, Balsmand Today Latest News, Haryana Latest News in Hindi, Today Haryana News Live, Haryana Live, School News Live

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |