स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में नव वर्ष की पार्टी कर हुड़दंग किया तो खैर नहीं

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, की जाएगी कड़ी कार्रवाई

नववर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों की खैर नहीं

हांसी पुलिस ने किये व्यापक पुलिस प्रबंध  

हांसी - तहलका न्यूज

     अगर आप नव वर्ष पर कुछ जश्न व पार्टी कर माहौल खराब करने की सोच पाले हुए हैं तो आप पर पुलिस का डंडा चलने से कोई भी नहीं रोक सकता। क्योंकि हांसी पुलिस ने नव वर्ष पर हुड़दंग बाजी कर माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। ताकि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा सके।



पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत  ने जिला वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति नव वर्ष 2022 के आगमन के अवसर पर दिनांक 31 दिसंबर 2021 की रात को नववर्ष पर आम जनता द्वारा हर्षोल्लास मनाया जाना है। शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर की जाने वाली हुडदंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।


 आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर जिला  के अंतर्गत मुख्य होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों एवं धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जिला में अलग-अलग 8 विशेष नाके चिन्हित कर स्थापित किए गए हैं जिन पर  डी0एस0पी0 स्तर के अधिकारी को पर्यवेक्षण के तौर पर नियुक्त किया गया जिनकी सहायता के लिये संबधित थाना प्रबंधक एंव प्रभारी चौकियों को उनके स्टाफ सहित तैनात किए गए हैं। जिला  में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं।  असामाजिक तत्वो की प्रत्येक  गतिविधियों पर पलवल पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी । इस दौरान कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण लागू होने वाले निर्देशों को भी ध्यान में रखा गया है।


 

             पुलिस  अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि नव वर्ष के अवसर पर गलत अफवाहो पर ध्यान ना दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को देवें। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुये है। नव वर्ष  की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे एवं कोविड-19 महामारी के चलते हरियाणा सरकार द्वारा लागू रात्रि कर्फ्यू समय रात्रि 11:00 पीएम से सुबह 5:00 एम तक  की पालना करते हुए घर पर ही नववर्ष मनाएं। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |