स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं - डॉक्टर यशपाल

 कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं  - डॉक्टर यशपाल

    
                कोरोना से बचाव जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डॉक्टर यशपाल ।


     नारनौंद : 

                    कस्बे के सरकारी अस्पताल से लेकर नए बस स्टैंड तक कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही संदेश दिया कि सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। ताकि इस भयंकर बीमारी से बचा जा सके। रैली को हॉस्पिटल के एसएमओ डॉक्टर यशपाल व सुपरवाइजर गरिमा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु  तथा ज्यादा से ज्यादा  टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने  के लिए स्वास्थ्य तथा महिला व बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों ने   बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारनौंद प्रभारी डॉ कृष्ण यादव व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आगे भी जनहित को देखते हुए जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर किए जाएंगे। ताकि इस बीमारी पर पूर्ण रूप से रोकथाम लगाई जाए इसके लिए नागरिकों को भी सचेत रहना होगा और वह भीड़ के क्षेत्र में जब भी जाएं मास्क का प्रयोग जरूर करें वही अपने हाथों को भी समय-समय पर सैनाटाइज करते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |