स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में पिछले दो दिन में रिकार्ड तौड़ वैक्सिनेषन

 राजपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र में पिछले दो दिन में रिकार्ड तौड़ वैक्सिनेषन

गुज्जर बाड़ा में हुआषत प्रतिषत वैक्सिनेषन

Big Breaking News Hisar
covid 19 Casse Hisar

                            गांव गुज्जर बाड़ा में वेक्सिनेशन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।

नारनौंद . तहसलका न्यूज / सुनील कोहाड़

ओमिक्रान (Omicron) का मामला सामने आने के बाद नारनौंद स्वास्थ्य विभाग ने इस पर रोकथाम के लिए कदम उठाने षुरू कर दिए हैं। इसके लिए वैक्सिनेषन को तेज गति दी गई है। इसी के तहत राजपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र के अंर्तगत आने वाले गुज्जर बाड़ा गांव में षत प्रतिषत वैक्सिनेषन वाला पहला गांव हो गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो पिछले दो दिनों की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिकार्ड तोड़ 120 डोज वैक्सिनेषन कर एक कीर्तिमान स्ािापित करने का काम किया है। 

हर घर दस्तक अभियान के तहत लगे हैं 120 dose


पिछले दो सालों से कोरोना का कहर रूक रूक कर अपना रूद्र रूप दिखा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार इस वायरस को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। नागरिक अस्पताल नारनौंद की टीमें गांव गांव व घर घर जाकर लोगों को वैक्सिनेषन के लिए जागरूक कर वैक्सिनेषन करने में लगी हुई हैं। उसी के तहत राजपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र के अंर्तगत आने वाले गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम एमपीएचडब्लू अजीत व सरस्वति की टीमें घर घर जाकर वैक्सिनेषन करने में जुटी हुई हैं। कोरोना की दूसरी लहर में राजपुरा, ढाणी ब्रहाम्णान व आसपास के क्षेत्र में कोहराम मचाया था। जिससे सबक लेते हुए तीसरी लहर आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है और लोगों को पहले से ही इससे बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग जागरूकता के अभाव में तीसरी लहर की चपेट में आने से अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकें।

बॉक्स

एमपीएचडब्लू अजीत व सरस्वति ने बताया कि राजपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र के गांव राजपुरा व ढाणी ब्रहाम्णान में 90 प्रतिषत से ज्यादा वैक्सिनेषन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं गुज्जर बाड़ा में षत प्रतिषत वैक्सिनेषन कर दी गई है। पिछले दो दिनों में रिकार्ड तौड़ 120 डोज वैेक्सिनेषन किया गया है।  


बाक्स

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 17 लाख 70 हजार 231 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 10 लाख 93 हजार 632 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 6 लाख 76 हजार 599 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 14 हजार 547 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 400 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 777 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 653 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 54 हजार 508 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 6 हजार 409 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 39 हजार 539 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 65 हजार 136 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 76 हजार 261 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 3 लाख 82 हजार 1 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी दोनों डोज लेना सुनिश्चित करें, ताकि महामारी की तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |