स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नशे में डूबा इंसान अपने अच्छे और बुरे की पहचान खो देता है - निर्मला

नशे के  सेवन से दिमाग की कोशिकाओं पर बुरा असर पड़ता है - निर्मला

हांसी 

पुलिस महा निरीक्षक हिसार मंडल  हिसार राकेश आर्य के निर्देश व  पुलिस अधीक्षक हांसी  नितिका गहलोत के कुशल मार्गदर्शन में हांसी  पुलिस ने नशे के खिलाफ गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया है  इसी कड़ी में आज कल्याण निरक्षक निर्मला देवी ने आज गांव सिसाय कालीरावण में अपनी टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया हैं इस अवसर पर  निर्मला देवी ने बताया कि आज  बेहद अफसोस जनक तो यह है कि समाज में बढ़ते नशे के इस नए रूप में पीड़ित आज का अधिकांश मायूस किशोर व युवा पीढ़ी है  ।

 नशे के दुष्परिणाम को समझना बहुत जरूरी है नशा बढ़ने का चलन का कारण बदलती जीवन शैली , परिवार का दबाव , व परिवार के झगड़े , एकाकी जीवन , परिवारिक कलह , और इंटरनेट का अधिक प्रयोग आदि इसके अनेक कारण हैं  ।

 नशे के दुष्प्रभाव व दुष्परिणाम दोनों घातक है नशे में डूबा इंसान अपने अच्छे और बुरे की पहचान खो देता है  ।

  नशे के  सेवन से दिमाग की कोशिकाओं पर बुरा असर पड़ता है जो एक बार क्षतिग्रस्त  होने पर दोबारा नहीं बढ़ पाते  ।

विश्वव्यापी नशे के खिलाफ कड़े कानून बनाए गए हैं और इस समस्या पर हरियाणा में भी कठोरता से विचार किया जा रहा है ।

 जिससे बढ़ते हुए नशे के जाल को बढ़ने से रोका जा सके ।

 यदि जागृति की यह  प्रक्रिया सामाजिक अभियान बनाकर छेड़ी  जाए तो कोई कारण नहीं है कि इस अवांछित मूल्य से निजात नहीं पा जा सकती   ।


हांसी  पुलिस नशा मुक्ति अभियान को तेज करने के प्रयास में आम जनता से सहयोग की आशा रखती है ताकि आम जनता भी श्रेष्ठ समाज के निर्माण में भागीदार बन सके  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |