तीन घंटे में होगा गंदगी का समाधान, सफाई नहीं हुई तो करें स्वच्छ हरियाणा ऐप पर शिकायत
तीन घंटे में होगा गंदगी का समाधान, सफाई नहीं हुई तो करें स्वच्छ हरियाणा ऐप पर शिकायत
नारनौंद : अगर आपके आसपास कोई गंदगी फैली हुई है तो इसके लिए आप स्वच्छ हरियाणा एप पर शिकायत करके उसका समाधान करवा सकते हैं। अगर तीन घंटे तक समस्या का समाधान नहीं हो तो आप दोबारा उसकी शिकायत कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने 2 अक्टूबर 2020 को स्वच्छ हरियाणा एप लांच किया था कि अगर आपके आसपास कोई गंदगी, सीवर, स्ट्रीट लाइट, या मुर्दा पशु उठान के कोई समस्या है तो इसके लिए आप इस ऐप पर शिकायत कर सकते हैं इसके लिए विभाग ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है अगर आपकी समस्या का समाधान 3 घंटे तक नहीं हो पाता है तो आप इसकी दोबारा से शिकायत कर सकते हैं नगर पालिका नारनौंद में भी स्पेशल रैपिड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आने वाली सभी सफाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली, 13 रिक्शा रेहड़ी लगाई गई है। स्ट्रीट लाइट व मुर्दा पशु उठाने संबंधी शिकायतों का समाधान भी नगर पालिका करेगी। जबकि सीवर संबंधी शिकायतों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेवारी दी गई है।
बॉक्स
स्वच्छ हरियाणा एप पर कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अपलोड कर सकता है और मोबाइल नंबर डालने के बाद ऐप खुल जाएगी। ऐप में पांच कैटेगरी दिखाई देंगी। जिस व्यक्ति की जो भी शिकायत है। वह उस श्रेणी का प्रयोग करके उसमें फोटो भी डाल सकता है ।संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान करने के बाद उसका फोटो अपलोड करेगा।
बॉक्स
शिकायतों के समाधान के लिए इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें सफाई के लिए विजय कुमार सफाई दरोगा, सफाई कर्मचारी नसीब, रमेश कुमार, कुलदीप व अन्य सफाई कर्मचारी। स्ट्रीट लाइट के लिए वसुपाल व सचिन, सर्वजनिक शौचालय, मुर्दा पशु संबंधित शिकायतें सफाई शाखा निपटान करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks