स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Big New पोने दो साल बाद गूंजी रेल की सीटी, होगी बचत

जाने कौन-कौन से गांव के लोगों को होगा फायदा, क्या आपका गांव भी है इसमें शामिल


पिल्लू खेड़ा मंडी - तहलका न्यूज 

    जींद पानीपत और सोनीपत रुट पर पिछले पोने दो साल से रेल सेवा बंद पड़ी हुई थी और इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा था। जिसके कारण यहां के स्थानीय लोग पिछले काफी समय से रेल सेवा बहाल करने की मांग करते आ रहे थे। जैसे ही रविवार को रेल की सीटी बजी तो मुरझाए हुए चेहरे खिल उठे।


कोरोना महामारी के चलते रेल सेवा को रोक दिया गया था। लेकिन सब सेवाएं सामान्य होने के बाद भी जींद पानीपत, कुरुक्षेत्र और सोनीपत रुट पर रेल सेवा को बहाल नहीं किया गया था। जिसके कारण स्थानीय लोग पिछले काफी समय से रेल चलाने की मांग कर रहे थे। क्योंकि आसन, सिवाहा, पिल्लू खेड़ा मंडी, कालवा, धड़ौली, खरक गागर, भुरान, शीला खेड़ी, बुढ़ा खेड़ा, सुंदरपुर, बराह, खरक रामजी, चाहबरी, ललीत खेड़ा, लुदाना, भिड़ाना, भंभेवा, बिछड़ी, गंगाना,जागी, बड़वासनी इत्यादि गांव के हजारों युवा पानीपत और सोनीपत में नौकरी करते हैं और हर रोज रेल से घर से ड्यूटी पर जाते हैं। रेल बंद होने के कारण उन्हें बस में जाना पड़ता था और बस किराया रेल किराए की तुलना में काफी अधिक होने के कारण बचत नहीं हो रही थी। अब जाकर उन्हें राहत मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |