हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले जाने पर सुर्खियों में आया दुल्हा, विडियो वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
हेलीकॉप्टर में दुल्हन ले जाना पड़ा दुल्हे पर भारी, पहुंचा जेल
सुर्खियों में रहने के लिए लोग हर रोज हाथ पांव मारते हैं। ये सुर्खियां किसी को रास आ जाती है तो किसी पर भारी पड़ जाती हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक युवक की जो अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा तो शादी में आए लोगों ने हेलीकॉप्टर में आए दुल्हे की विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विडियो ऐसी वायरल हुई कि पुलिस अधीक्षक तक की नींद हराम हो गई। क्योंकि हेलीकॉप्टर से आया दुल्हा कोई बड़ा नेता या बिजनेस मैन नहीं बल्कि बहुत बड़ा ठग निकला। जिसकी तालाश में पुलिस काफी समय से खाक छान रही थी। पुलिस तुरंत ही एक्सन में आई और युवक को गिरफ्तार कर पेंडिंग पड़ा मामला एक वायरल विडियो से सुलझा लिया।
जीन्यूज के मुताबिक राजस्थान के आबू रोड के रहने वाले सुरेंद्र कुमार राठौड़ ने आलीशान अंदाज में अपनी शादी रचाई थी। उसने 20 लाख रुपए में किराए पर हेलीकॉप्टर भी लिया था। इसी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर वह गुजरात के डिसा गांव अपनी दुल्हन को विदा कराने पहुंचा था। सुरेंद्र राठौड़ का वीडियो सामने आते ही बांसवाड़ा के एसपी एक्शन में आ गए। असल में सुरेंद्र के ऊपर ठगी का एक केस चल रहा है। उसने चार साल पहले बांसवाड़ा जिले के एक शख्स से थाईलैंड में लीज पर होटल दिलाने के नाम पर 74 लाख रुपए की ठगी की थी।
ये है पूरा मामला
इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। वहीं उसने एक अन्य शख्स से भी करीब 42 लाख रुपए की ठगी का भी आरोप है। दोनों मामलों में पुलिस सुरेंद्र की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। विडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई बांसवाड़ा एसपी ने टीम गठित की और टीम ने सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दो दिन बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ थाईलैंड जाने वाला था। लेकिन फिलहाल वह थाने में अपने गुनाहों की सजा काट रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks