स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Big- Breaking/ हत्याकांड में समझौता करवाने के नाम पर ठगी का ठग गिरफ्तार

 हत्या मामले समझौते के नाम पर हड़पने का आरोपी गिरफ्तार 

नारनौंद : हत्या के मामले में समझौता करवाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने के एक आरोपी को खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदलाना निवासी सुनील के रूप में हुई है। जिसे शनिवार को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से शिकायतकर्ता से लिए गए पैसे बरामद करने की कोशिश करेगी।

         गौरतलब है कि 3 जून 2020 को कापड़ो गांव निवासी राजबीर की मौत हो गई थी। इस मामले में ईश्वर ने सतीश के भाई रामप्रताप, मनजीत, मनदीप, सरस्वती व दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद इन सभी की गिरफ्तारी भी हुई थी। मामले में गिरफ्तारी होने के बाद शिकायतकर्ता ईश्वर के रिश्तेदार संदलाना निवासी सुनील व उसके पिता होशियारा ने उनसे संपर्क कर समझौता करवाने की बात कही थी जिसकी एवज में उनको 15 लाख देने थे। दोनों ने सितंबर में उनसे 15 लाख रुपए ले लिए थे। लेकिन हत्या के मामले में उनके व शिकायतकर्ता के बीच में पंचायती तौर पर फैसला भी हो गया था। पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद जब उसने दोनों पिता-पुत्र से अपने 15 लाख रुपए वापिस मांगे तो आरोपी मुकर गए थे और उनको जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने सतीश की शिकायत के आधार पर होशियार व सुनील के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 406, 420, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया था।
बॉक्स
दोनों मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पुलिस पैसे बरामद करने की कोशिश करेगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |