स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

SKM का फैसला इस दिन करेंगे किसान घर वापसी

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में ये हुआ फैसला


SKM LEDDER RAVI AZAD BKU VIDEO

संयुक्त किसान मोर्चा बना रहेगा

15 जनवरी को एसकेएम की होगी समीक्षा बैठक
जश्न मनाते हुए भंगड़े पाकर करेंगे घर वापसी

टोल नाकों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजीपुर बार्डर के किसान सबसे बाद में करेंगे घर वापसी

सिंधु बार्डर - सुनील कोहाड़

   किसान आंदोलन को शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है और अनेक उतार चढ़ाव के बीच किसानों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया है कि आंदोलन से 11 दिसम्बर को जश्न मनाते हुए बार्डरों से घर वापसी करेंगे।


संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया है कि टोल नाकों पर चल रहे धरने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर जश्न मनाया जाएगा और दिल्ली बार्डर से घर वापसी करने वाले किसानों का इन टोल नाकों पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं घर वापसी के बाद भी संयुक्त किसान मोर्चा बना रहेगा और किसानों के हित में काम करता रहेगा। 15 जनवरी 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। 


गाजीपुर बार्डर के किसान सबसे बाद में करेंगे घर वापसी

  संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 11 दिसम्बर से घर वापसी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले सिंधु बार्डर और टीकरी बार्डर को खाली कर किसान जश्न मनाते हुए घर वापसी करेंगे। जब दोनों बार्डर पूरी तरह से खाली हो जाएंगे और किसान घर पहुंच जाएंगे। तब जाकर गाजीपुर बार्डर से किसान घर वापसी करेंगे।


तहलका मचाने वाली तहलका न्यूज पर ही मिलेंगी


www.thalkanews.com

राजनीतिक, आंदोलन, क्राइम, जन समस्या, शिक्षा, खेल, चुनाव का माहौल इत्यादि खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर भी करें -

www.thalkanews.com


आंदोलन में जीत के बाद जगह जगह होगा आंदोलनकारी किसानों का

जब किसान आंदोलन जीत कर घर वापसी करेंगे तो उनके गांव शहरों में तो स्वागत किया जाएगा। साथ ही रास्ते में टोल नाकों पर व अन्य गांव के किसान भी इन किसानों का ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत करेंगे।

तहलका मचाने वाली तहलका न्यूज पर ही मिलेंगी

www.thalkanews.com

राजनीतिक, आंदोलन, क्राइम, जन समस्या, शिक्षा, खेल, चुनाव का माहौल इत्यादि खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर भी करें -

www.thalkanews.com

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |