स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हेलीकॉप्टर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लोकसभा में बयान

हेलीकॉप्टर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लोकसभा में बयान



 दिल्ली - सुनील कोहाड़

    हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य की दर्द नाक मौत हो गई। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने में अब तक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने सुलुर एयर बेस से अपनी पत्नी सहित उड़ान भरी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 

हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था। इस हादसे में 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पार्थिव शरीरों को शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। उन्होंने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |